{"_id":"5e8890f88ebc3e774346561e","slug":"narendra-modi-telephone-conversation-with-us-president-donald-trump-on-coronavirus-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: मोदी ने ट्रंप से की बातचीत, वैश्विक महामारी से निपटने का लिया संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: मोदी ने ट्रंप से की बातचीत, वैश्विक महामारी से निपटने का लिया संकल्प
Sat, 04 Apr 2020 09:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर व्यापक बातचीत हुई। हमने एक अच्छी चर्चा की और कोविड-19 से लड़ने के लिए भारत और अमेरिका साझेदारी को पूरी ताकत के साथ इस्तेमाल करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
मोदी ने इस बातचीत के बारे में ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा हुई । हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
Had an extensive telephone conversation with President @realDonaldTrump. We had a good discussion, and agreed to deploy the full strength of the India-US partnership to fight COVID-19.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2020
गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2,78,458 मामले सामने आए हैं और 7,100 से अधिक मौतें हुई हैं।
वहीं, भारत में अब तक कोरोना वायरस महामारी से 75 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से देशभर में तीन हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति से भी की बात
वहीं, पीएम मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो से भी कोरोना वायरस से निपटने के मुद्दे पर फोन पर बातचीत की।
अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश
कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वायरस के आगे घुटने टेक चुका है। यहां स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में दो लाख 77 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में गुरुवार और शुक्रवार के बीच कोविड-19 संक्रमण के कारण 1480 लोगों की मौत हो गई जो यह महामारी फैलने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 24 घंटों में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। वहीं, एक दिन में 32 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। जॉन्स हॉप्किंस विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने यह आंकड़े दिए हैं।
पीएम मोदी ने पुतिन से भी की थी फोन पर बातचीत
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन वार्ता की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय बनी कोरोना वायरस महामारी को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि रूस में इस महामारी से निपटने के पुतिन के प्रयास सफल हों। पुतिन ने भी भारत में इसे लेकर किए जा रहे प्रयासों के सफल होने की कामना की। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, वैज्ञानिक अनुसंधान, मानवीय मामलों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस वैश्विक संकट की वजह से आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए आगे के परामर्श और सहयोग पर सहमति व्यक्त की।