फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi on mamata banerjee, Kashmir, EVM, Sadhvi Pragya, inflation in lok sabha elections 2019

राष्ट्रवाद से लेकर कश्मीर मुद्दा और विपक्ष की 'गालियों' तक...पीएम मोदी की खरी-खरी

Sat, 27 Apr 2019 09:15 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi on mamata banerjee, Kashmir, EVM, Sadhvi Pragya, inflation in lok sabha elections 2019
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान महंगाई को काबू में रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में महंगाई का नहीं बढ़ना मजबूत अर्थव्यवस्था की निशानी है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनमें आए बदलाव पर हैरानी होती है। कश्मीर मसले पर भी उन्होंने अटल जी की 'इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत' के सिद्धांत को दोहराया। साथ ही उन्होंने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले को सही ठहराया। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री ने नामांकन के दिन शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

'अर्थव्यवस्था मजबूत हुई'

प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि साल 2014 में महंगाई दर बढ़ना भी यूपीए के चुनाव हारने का एक महत्वपूर्ण कारण थी। मोदी ने नोटबंदी और गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) को सही तरह से लागू नहीं किए जाने की आलोचना को दरकिनार कर किया। उन्होंने कहा कि उनके शासन के दौरान महंगाई का ना बढ़ना मजबूत अर्थव्यवस्था की निशानी है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई का मुद्दा छाया हुआ था। लेकिन आज मंहगाई की चर्चा ही नहीं है।
विज्ञापन

'जम्मू और कश्मीर में जनता की भावनात्मक ब्लैकमेलिंग हो रही'

मोदी में कश्मीर को लेकर मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ‘इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत’ के सिद्धांत पर ही चलने का वचन दोहराया। साथ ही उन्होंने साफ किया कि घाटी के चंद मुट्ठीभर राजनीतिक परिवारों को राज्य को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में अस्थिरता के लिए घाटी के राजनीतिक परिवारों पर दोहरी भाषा बोलने और दोगले व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा, मुट्ठीभर परिवारों ने जम्मू कश्मीर को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेलिंग करने का रास्ता चुना हुआ है।

कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए सबसे अच्छा रास्ता कौन सा है? क्या बीते पांच साल सत्ता में रहने के बाद इसका उत्तर मिल गया है? इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'कश्मीर को लेकर पहले से समझ है। इसके लिए 5 साल शासन में रहने की जरूरत नहीं।' 

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में पुराने दिनों को याद किया जब वे वहां सांगठनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते थे। उन्होंने कहा, 'मैं वहां संगठन के लिए काम करता था। मैं राज्य के हर जिले का दौरा करने वाला रहा। इसलिए मैं वहां के बारे में अच्छी तरह जानता हूं।'

'ममता बनर्जी को लेकर हैरान हूं'

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि दीदी की राजनीतिक विचारधारा में बीते 10 साल के दौरान इतना बड़ा बदलाव कैसे आ गया। 

मोदी ने कहा, 'साल 2009 में वे अवैध बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकालने की बात करती थीं। वे हिंसा के खिलाफ आह्वान करती थीं और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव की मांग करती थीं। लेकिन अब वहां चुनाव में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इस पर मुझे हैरानी होती है कि कौन सी ममता दीदी हैं। ये चिंता की बात है।'

साध्वी प्रज्ञा का बचाव

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी का टिकट दिए जाने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ हिंदू आतंकवाद के आरोप लगाकर भारत की सदियों पुरानी विरासत को बदनाम करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश थी। 

पीएम मोदी ने खुद के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पर लगाए आरोपों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, 'मुझ पर इतने आरोप लगे थे और एक हवा बना दी गई थी। अगर तब के अखबार, ऑनलाइन मीडिया निकालोगे तो मेरे खिलाफ लाखों पेज पाओगे। और इस कारण अमेरिका ने मुझे वीजा देने से मना कर दिया था। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उसे अमेरिका ने मुझे न्योता देकर बुलाया। ये झूठ फैलाने का कांग्रेस का मॉडस आपरेंडी है।' 


प्रधानमंत्री ने कहा कि कोर्ट ने भी कह दिया है कि साध्वी चुनाव लड़ सकती हैं।  

'ईवीएम पर है विरोधियों का ध्यान'

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन चरण के मतदान के बाद विरोधियों का ध्यान ईवीएम की तरफ चला गया है। मोदी ने कहा कि तीन चरण के मतदान के बाद विरोधी अब ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि अब गालियां 50-50 फीसदी हो रही हैं। 50 फीसदी मोदी को और 50 फीसदी ईवीएम को।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed