फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Karnataka Visit Live Updates kisan samman nidhi Siddaganga Mutt DRDO Young Scientist

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म, लेकिन शरणार्थियों का विरोध कर रही है कांग्रेस: मोदी

Thu, 02 Jan 2020 10:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Jan 2020 10:51 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर बंगलूरू पहुंचे
  • तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ पहुंचे पीएम मोदी
  • रैली में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया 
  • पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

विज्ञापन
Narendra Modi Karnataka Visit Live Updates kisan samman nidhi Siddaganga Mutt DRDO Young Scientist
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर तुमकुर के श्री सिद्धगंगा मठ पहुंचे। यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों का विरोध कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। 

विज्ञापन


क्या-क्या कहा पीएम ने पढ़ें- 

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8 करोड़वें किसान के खाते में पैसा जमा किया गया है। इतने कम समय में ये उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात है। साथ ही आज इस कार्यक्रम में एक साथ देश के 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं।
  • विज्ञापन
  • एक वक्त था जब देश में किसानों और गरीबों के लिए एक रुपया भेजा जाता था लेकिन उनतक 15 पैसा ही पहुंचता था और बाकी 85 पैसा बीच के लोग खा जाते थे। आज दिल्ली से भेजा गया पूरा पैसा किसानों के खाते में पहुंचता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री ने नागरिकता संसोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस उनके खिलाफ रैली निकाल रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से सामान्य लोगों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने वाले अभूतपूर्व प्रयास शुरू हुए। 
  • प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत ने 21वीं सदी के तीसरे दशक में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ प्रवेश किया है। आपको याद होगा कि पिछले दशक की शुरुआत के समय देश में किस तरह का माहौल था। लेकिन यह तीसरा दशक उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव के साथ शुरू हुआ है।'
  • सीएए का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'पाकिस्तान का निर्माण धर्म के आधार पर हुआ था। वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। प्रताड़ित लोग शरणार्थी के तौर पर भारत आने के लिए मजबूर हैं। लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलती हैं बल्कि वह इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं। अब ये हर भारतीय का मानस बन चुका है कि विरासत में जो समस्याएं हमें मिली हैं, उनको हल करना ही होगा। समाज से निकलने वाला यही संदेश हमारी सरकार को प्रेरित भी करता है और प्रोत्साहित भी करता है।' 
  • अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, '2014 के बाद से ही सामान्य मानवीय के जीनव में सार्थक परिवर्तन लाने वाले अभूतपूर्व प्रयास भारत ने किए हैं। आज खुले में शौच से देश को मुक्त करने का संकल्प, गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति का संकल्प और किसानों, छोटे व्यापारियों, श्रमिकों को पेंशन का संकल्प सिद्ध हो रहा है। हमने धारा 370 को खत्म करके कश्मीर को आतंकवाद और अनिर्णय की स्थिति से मुक्त किया है। हम पड़ोसी देशों से धार्मिक रूप से पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान कर रहे हैं और शांति, सद्भाव के लिए भगवान राम की जन्मभूमि पर एक राम मंदिर भी बनाया जा रहा है।'
  • कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इन कृत्यों पर चुप क्यों है? वह पाकिस्तान की प्रताड़ना पर चुप क्यों है? क्या पाकिस्तान से आए इन सताए हुए लोगों की मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है? आज हर देशवासी के मन में सवाल है कि जो लोग पाकिस्तान से अपनी जान बचाने के लिए, अपनी बेटियों की जिंदगी बचाने के लिए यहां आए हैं, उनके खिलाफ तो जुलूस निकाले जा रहे हैं लेकिन जिस पाकिस्तान ने उनपर ये जुल्म किया, उसके खिलाफ इन लोगों के मुंह पर ताले क्यों लगे हुए हैं।'
  • प्रधानमंत्री ने कहा, 'अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसे जुड़े नारे लगाइए।अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए। मैं आज संत समाज और आप सबसे 3 संकल्पों में सक्रिय सहयोग चाहता हूं। पहला- अपने कर्तव्यों और दायित्वों को महत्व देने की अपनी पुरातन संस्कृति को हमें फिर मजबूत करना है। दूसरा-प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा। तीसरा-जल संरक्षण और जल संचयन के लिए जनजागरण में सहयोग।'


कर्नाटक को नजरअंदाज करने को लेकर कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना

किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त जारी

पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त को मंच से ही जारी किया। इस योजना से देश भर के छह करोड़ किसानों को लाभ होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके जरिए किसानों को छह हजार रुपये सालाना की मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। 

डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक लेबोरेटरी का उद्घाटन 

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक लेबोरेटरी का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से 21वीं सदी में युवा शक्ति के साथ अहम भूमिका निभाने के लिए अपना स्वरूप बदलने पर पुनर्विचार करने और आतंकवाद से पीड़ित देशों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।
 


प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ द्वारा पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को देश को समर्पित करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दशक है जो तय करेगा कि भारत की शक्ति क्या होगी, और दुनिया के मानचित्र में हम कहां होंगे। यह दशक युवा शक्ति, युवा नवोन्मेषकों, खासकर उन नवोन्मेषकों का होगा जो 21 सदी में पैदा हुए या इस सदी में बड़े हुए। 

ये प्रयोगशालाएं बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और मुम्बई में होंगी जहां 35 साल से कम उम्र के वैज्ञानिकों को अनुसंधान एवं विकास में योगदान के लिए वरीयता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को याद दिलाया कि आतंकवाद के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से उनके पास न केवल देश की बल्कि दुनिया की भी सेवा करने का अवसर है। आज ऐसे कई ऐसे देश हैं जिनके समक्ष सीमा सुरक्षा का खतरा नहीं है क्योंकि उनके चारों ओर सभी दोस्ताना देश हैं। 
 

पीएम पर विपक्ष का निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार के दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने उन पर राज्य को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उन्होंने पिछले साल भयंकर बाढ़ के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों के प्रभावित होने के बावजूद उचित राहत क्यों नही दीं और यहां का दौरा क्यों नहीं किया।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री से सवाल किया कि सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? उनका 111 वर्ष की आयु में पिछले साल निधन हो गया था।

राज्य कांग्रेस ने ट्वीट किया- आपने राज्य का दौरा तब क्यों नहीं किया, जब वह बाढ़ से प्रभावित था? एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान के बावजूद इसे राष्ट्रीय आपदा क्यों घोषित नहीं किया गया? आपने अंतरिम राहत क्यों नहीं दी? जब राज्य सरकार ने रिपोर्ट दी थी कि 35,300 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ तो आप 1,200 करोड़ रुपए देकर चुप क्यों बैठ गए?

कांग्रेस ने सवाल किया कि केंद्र जीएसटी राशि का राज्य का पर्याप्त हिस्सा क्यों नहीं दे रहा, मनरेगा कार्यक्रम के तहत बकाए का भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया और राज्य को अनुदान आवंटित करते समय नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने क्षेत्रीय भाषाओं और मातृभाषा को नजरअंदाज करके हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर भी भाजपा नीत केंद्र सरकार को निशाना बनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed