फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Follow Priyanka Sharma on Twitter

प्रियंका शर्मा को पीएम मोदी ने ट्विटर पर किया फॉलो, ममता का मीम शेयर कर जा चुकी हैं जेल

Wed, 19 Jun 2019 10:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Jun 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Follow Priyanka Sharma on Twitter
प्रियंका शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : @Priyankabjym Twitter
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर कर जेल जा चुकी प्रियंका शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर फॉलो किया है। बता दें कि प्रियंका भाजपा यूथ विंग की संयोजक भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने के बाद प्रियंका ने आभार जताया। पीएम को टैग कर प्रियंका ने लिखा कि फॉलो करने के लिए आपका आभार, सम्मान और गर्व महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी की यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर फेसबुक पर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले फोटो पर ममता बनर्जी को दिखाया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करवाया और फिर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में एक मुहिम चली थी। इसमें लोगों ने उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया था।

14 मई को सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रियंका को जेल से रिहा करने का आदेश जारी हुआ। लेकिन उन्हें रिहाई 15 मई को मिली। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी भी जताई थी।

14 मई को रिहाई के आदेश के बावजूद 15 मई को प्रियंका को छोड़ने के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने बंगाल सरकार से पूछा था कि प्रियंका को तुरंत क्यों नहीं छोड़ा गया? इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला बनता है। 


सुप्रीम कोर्ट ने 14 मई को तत्काल रिहाई के आदेश देते हुए पहले माफीनामा देने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में प्रियंका के वकील एनके कौल को बुलाकर अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed