फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi addresses rally in allahabad national executive meet of bharatiya janata party

और कार्यकर्ताओं से बात करते करते पीएम मोदी की आंखों से निकल आए आंसू

Tue, 14 Jun 2016 09:04 AM IST
हिमांशु मिश्र, ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
हिमांशु मिश्र, ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
narendra modi addresses rally in allahabad national executive meet of bharatiya janata party
मोदी - फोटो : pti

विधानसभा चुनावों में जीत और सरकार की उपलब्धियों पर जश्न में डूबी भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य के प्रति आगाह किया है। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की बढ़ी ताकत का अभिमान न करने की सीख देते हुए कहा कि जनमानस महज नारों से संतुष्ट नहीं होता, बल्कि देश कैसे मजबूत हो इसकी चिंता करता है।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सात मंत्र देते हुए अपने आचरण और नीतियों में सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदना और संवाद को उतारने का आह्वान किया। भाषण के दौरान प्रधानमंत्री पार्टी के विस्तार की चर्चा करते हुए बेहद भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने पार्टी को सत्ता का प्रमुख केंद्र बनाने में करोड़ों लोगों की तपस्या और बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका कण-कण, क्षण-क्षण और पल-पल पार्टी और देश को समर्पित है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के समापन भाषण में पीएम मोदी ने संगठन को जश्न, नारेबाजी में ही डूबे रहने के प्रति आगाह करते हुए पार्टी की बढ़ी ताकत का सदुपयोग करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में केंद्र और राज्यों में पार्टी की ताकत बढ़ी है। इस पर अभिमान करने के बदले हमें यह साबित करने की जरूरत है कि इस ताकत का इस्तेमाल समाज के लिए किस प्रकार उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि पार्टी और सरकार के सामने मुख्य सवाल यह है कि देश कैसे मजबूत बने। जनमानस कभी नारों से संतुष्ट नहीं होता। वह तो हमेशा देश कैसे मजबूत हो इसकी चिंता करता है। इस दौरान उन्होंने पार्टी की बढ़ी ताकत को सकारात्मक ढंग से लेने की सलाह दी। 

और जब बेहद भावुक हो गए पीएम
पार्टी की उपलब्धियों और खासकर विस्तार की चर्चा करते हुए पीएम मोदी अचानक बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कभी खास इलाके और वर्ग की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा देश के चारों हिस्सों में प्रभाव जमा चुकी है। जब इतिहास को देखता हूं तो करोड़ों लोगों के दशकों का संघर्ष, त्याग और बलिदान याद आता है जिसने पार्टी को देश की राजनीति का केंद्र बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण और पल-पल देश और पार्टी के लिए है।


वर्तमान समय देश के लिए अवसर 
इस दौरान प्रधानमंत्री ने औद्योगिक क्रांति के दौरान कई मौके गंवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया मानती है कि ऐसे अवसर बार बार नहीं आते। मगर देश को एक बार फिर मौका मिला है। अगर हम इस युग का उपयोग कर लें तो आने वाले दशकों में हम 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने में सफल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed