{"_id":"612807238ebc3e79d63ac228","slug":"narayan-rane-to-start-jan-ashirwad-yatra-again-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आज फिर से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेंगे नारायण राणे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आज फिर से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेंगे नारायण राणे
Fri, 27 Aug 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:57 AM IST
सार
राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नारायण राणेौ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे शुक्रवार को एक बार फिर कोकण में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में शामिल होने से पहले राणे बृहस्पतिवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। रूटीन जांच के बाद राणे जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, उनके जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राणे शुक्रवार को सुबह सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और उसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले राणे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने की बात भी कही जा रही थी जिससे उनके समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी लेकिन अब नियमित जांच की जानकारी सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बता दें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
सिंधुदुर्ग में 7 सितंबर तक धारा 144 लागू
कोकण में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को देखते हुए सिंधुदुर्ग जिले में 7 सितंबर तक धारा 144 लगा दी गई है। बावजूद इसके नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा निर्धारित की गई है।
भाजपा के स्थानीय नेता प्रमोद जठार ने कहा कि कोकण में तीन दिवसीय यात्रा आयोजित की गई थी लेकिन रत्नागिरी में राणे की गिरफ्तारी के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। सरकार की तरफ से यात्रा में अड़चन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद राणे अपने गृहजिले में जाएंगे और जनता का आशीर्वाद लेंगे।
उद्धव ने राणे को कहा पुराना वायरस
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी से भाजपा और शिवसेना में शुरू विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राणे की गिरफ्तारी और जमानत मिलने के घटनाक्रम के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राणे पर तंज कसा। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ठाकरे ने राणे का नाम लिए बिना उन्हें पुराना वायरस बताया।
ठाकरे ने राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि नए वैरिएंट के साथ ही पुराने वायरस भी सक्रिय हो रहे हैं उनका भी स्थायी रूप से प्रबंध करना जरूरी है। उधर, शिवसेना ने बृहस्पतिवार को राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा एवं गौरव को ठेस पहुंचाई है।