फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nandi of Mahakala responds to Kamal Nath letter

महाकाल के नंदी ने कमलनाथ को भेजा चिट्ठी का जवाब, ज्योतिरादित्य ने ये क्या किया

Sun, 15 Jul 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Nandi of Mahakala responds to Kamal Nath letter

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। महाकाल को कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पिछले दिनों जो चिट्ठी लिखी थी उसका बाबा के भक्त नंदी की तरफ से जवाब आ गया है। सोशल मीडिया में कमलनाथ के लिए आई नंदी की चिट्टी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का 'कुशासन' खत्म करने को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महाकाल को चिट्ठी लिखी थी। सोशल मीडिया में नंदी का जवाब और कांग्रेस के कद्दावर नेता, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की आस्था पर भारी डर दोनों ही वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

नंदी ने यह भेजा कमलनाथ को जवाब
कमलनाथ को जो नंदी ने चिट्ठी लिखी है उसमें नंदी ने लिखा है कि मैंने स्वयं महादेव को आपका मिला पत्र पढ़कर सुनाया है। प्रभु बहुत भोले हैं, उन्होंने आपकी बातों पर विश्वास करके आपकी इच्छा पूरी करने की बात कही है। आप तो जानते हैं कि प्रभु की लीलाएं न्यारी हैं, उनका आशीर्वाद देने का तरीका भी निराला ही होता है तो महादेव ने कांग्रेस के लिए अपना आशीर्वाद एक नारियल के रूप में आपके ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंचाया किन्तु उन्होंने उसका तिरस्कार कर दिया।

विज्ञापन


नंदी ने पत्र के जवाब में आगे लिखा है कि मैंने महादेव प्रभु से स्वयं आप सब लोगों को सद्बुद्धि देने की विनती की है, अपना ख्याल रखिएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फेंका नारियल का प्रसाद, देखिए वायरल वीडियो...

Nandi of Mahakala responds to Kamal Nath letter
ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम विवादों में आने लगा है। मध्य प्रदेश के खजुराहो से निकलकर ज्योतिरादित्य अपने काफिले के साथ रीवा जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। इस दौरान कोई कार पर फूल फेंक रहा था तो कोई उन्हें भेंट दे रहा था। इसी दौरान एक उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिंधिया को पन्ना के भैरोटेक बाबा मंदिर का प्रसाद नारियल भेंट कर दिया। सिंधिया ने उस नारियल को स्वीकार तो कर लिया। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ते ही ज्योतिरादित्य ने प्रसाद के नारियल को चलती कार से बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

रियल के फेंके जाने के बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने पैरों के बीच दबा लिया ताकि लोग उसे देख न सकें। लेकिन इस पूरे वाक्ये को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर प्रसाद का अपमान ही करना था तो उसे उन्हें स्वीकार ही नही करना चाहिए था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed