{"_id":"5781e3b24f1c1b6f0c7fd97f","slug":"name-of-100-bjp-candidates-for-up-election-will-be-announced-in-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में आएगी यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्त में आएगी यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
मिशन उत्तर प्रदेश के लिए सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी भाजपा उम्मीदवारों के एलान के मामले में भी पीछे नहीं रहना चाहती है। इसलिए पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अगस्त में जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी लगभग 100 नामों के साथ भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अनौपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
प्रदेश भाजपा नेता सूबे के संघ और भाजपा के प्रमुख नेताओं से बातचीत कर सकारात्मक समझी जानी वाली सीटों पर उम्मीदवारों के मामले में मन बनाने में जुटे हैं। उक्त नेता के अनुसार, चुनावी प्रचार के मामले में सूबे के अन्य दलों पर बढ़त बनाने के बाद भाजपा महज उम्मीदवारों के घोषणा में ही सपा और बसपा से पिछड़ी हुई है। इसलिए उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
शाह की टीम कर रही उम्मीदवारों का आकलन
सूत्र बताते हैं कि राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय और प्रदेश के संघ अधिकारियों के साथ उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा शुरू कर दी है। बिना विवाद वाली सीटों का ही पहली सूची में नंबर आएगा। शेष सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में सर्वे को तरजीह दी जाएगी।
बारिश का मौसम खत्म होने के बाद सितंबर माह में भाजपा अपने उम्मीदवारों को लेकर एक सघन सर्वे कराएगी। उम्मीदवारों के चयन में पार्टी बेशक सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखेगी लेकिन जनता में उनकी लोकप्रियता को चयन का पैमाना बनाया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन और सर्वे के अलावा यूपी के अहम इलाकों में अपनी एक टीम उतार रखी है। यह टीम जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थितिं और उम्मीदवारों के कद का आकलन करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी को भी यूपी के सियासी हालातों से लगातार अवगत कराया जा रहा है।