राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी एक महीने की पैरोल पर आई जेल से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आ गई है। नलिनी अपनी बेटी की शादी की व्यवस्था करने के लिए आज वेल्लोर केंद्रीय जेल से एक महीने की लंबी साधारण पैरोल पर रिहा हुई है। बता दें कि 5 जुलाई को मद्रास उच्च न्यायालय ने नलिनी को पैरोल दी थी।
Nalini Sriharan, convict in Rajiv Gandhi assassination case, released on a month- long ordinary parole from Vellore central prison today, to make arrangements for her daughter's wedding. Madras High Court on 5th July granted her the parole. pic.twitter.com/Gi4p5usSu4
— ANI (@ANI) July 25, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी उम्रकैद की सजा भुगत रही है और काफी लंबे समय से जेल में बंद है। बेटी की शादी के लिए उसने मद्रास उच्च न्यायालय से पैरोल मांगी थी। अदालत ने उसकी पैरोल की मांग को 5 जुलाई को स्वीकार कर लिया था।
नलिनी की बेटी लंदन में रहती है। पैरोल के लिए नलिनी ने व्यक्तिगत रूप से अपने मामले में पैरवी की थी। नलिनी ने अपनी दलील में कहा था कि हर दोषी दो साल की जेल की सजा के बाद एक महीने की साधारण छुट्टी का हकदार होता है और उसने पिछले 27 साल में एक बार भी छुट्टी नहीं ली है।