{"_id":"58b3cb9d4f1c1bf9448307ef","slug":"naik-increased-screws-ed-said-neaik-is-presented-within-10-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाकिर पर कसा शिकंजा, ED ने 10 दिन के अंदर पेश होने का दिया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर पर कसा शिकंजा, ED ने 10 दिन के अंदर पेश होने का दिया आदेश
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक के खिलाफ चौथा समन जारी किया है। नाईक से बात करने के लिए ईडी पहले भी तीन समन जारी कर चुका है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जाकिर नाईक ने ईडी को स्काईप के जरिए पूछताछ करने का अनुरोध किया था। हालांकि ईडी ने जाकिर नाईक के इस अनुरोध को ठुकराते हुए कहा था कि जाकिर को व्यक्तिगत रूप से ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश होना होगा।
विज्ञापन
ईडी ने जाकिर नाईक को अगले 10 दिन के अंदर हर हाल में एजेंसी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। बीते हफ्ते नाईक के वकील महेश मुले ने एक प्रस्ताव पत्र सौंपते हुए कहा कि ईडी जो भी सवाल नाईक से पूछना चाहती है वह अपने सवालों की लिस्ट मेल के जरिए उन्हें भेज सकते है।
विज्ञापन
पत्र में ये भी कहा गया है कि ईडी से हमारा अनुरोध है कि केस से जुड़े सवालों और दस्तावेजों की लिस्ट बनाकर मेल के द्वारा नाईक को भेज सकती है।
नाईक ने ईडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी मांग की। दरअसल नाईक को अपनी गिरफ्तारी का डर है। गौरतलब है कि नाईक के विश्वस्त सहयोगी गजदर नाईक को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एजेंसी का कहना है कि हमनें नाईक की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग और मेल के जरिए सवालों की मांग को किसी भी तरह मानने से मना कर दिया है। एजेंसी सूत्रों के कहा कि नाईक के पास अब कोई विकल्प नहीं है, वह भारत आये और पूछताछ में सहयोग दें।
एजेंसी ने यह बात मेल के जरिए नाईक के वकील और नाईक के भेज दी है। साथ ही आदेश दिया है कि 10 दिन के अंदर ईडी ऑफिस में पेश हों। आपको बता दें कि विवादित उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन एनजीओ के मालिक पर ईडी मनी लॉन्डिंग के खिलाफ जांच कर रहा है।
एजेंसी ने यह बात मेल के जरिए नाईक के वकील और नाईक के भेज दी है। साथ ही आदेश दिया है कि 10 दिन के अंदर ईडी ऑफिस में पेश हों। आपको बता दें कि विवादित उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन एनजीओ के मालिक पर ईडी मनी लॉन्डिंग के खिलाफ जांच कर रहा है।