{"_id":"5902f1b24f1c1b9226c0c57b","slug":"naidu-said-on-justice-dhingra-commission-report-that-pmo-or-cmo-is-not-involved-in-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाड्रा लैंड डील में ढींगरा रिपोर्ट से PMO का लेना-देना नहीं: नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाड्रा लैंड डील में ढींगरा रिपोर्ट से PMO का लेना-देना नहीं: नायडू
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबर्ट वाड्रा जमीन मामले से जुड़े जस्टिस ढींगरा कमीशन की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में पीएमओ और सीएमओ की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा गठित ढींगरा कमीशन ने अपनी जांच में पाया कि सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन वाड्रा ने साल 2008 में बिना एक पैसा निवेश किये कम से कम 50.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कमीशन ने वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन की जांच के भी आदेश दिए हैं। आरोप है कि सरकारी विभागों से मिलीभगत करके पूरी डील को अंजाम दिया गया।Baseless to say that PMO or CMO is involved in this: Venkaiah Naidu on Justice Dhingra commission report on Vadra land deal pic.twitter.com/jWOlAaxeFP
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि यह कमीशन 2015 में वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी और रियल्टी सेक्टर की दिग्गज डीएलएफ की जांच के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित की गई थी।