फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagrota incident, The envoys of United States of America, France, Russia and Japan were among the Heads of Missions briefed on Nagrota incident by MEA

नगरोटा मुठभेड़: भारत ने दुनिया को बताए पाकिस्तान के नापाक मंसूबे

Mon, 23 Nov 2020 08:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Nov 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Nagrota incident, The envoys of United States of America, France, Russia and Japan were among the Heads of Missions briefed on Nagrota incident by MEA
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला

भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को उजागर किया है। इस बार नगरोटा मुठभेड़ पाकिस्तान की पोल खुलने का जरिया बनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्रालय ने 19 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुए एनकाउंटर के बारे में सोमवार को संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, रूस और जापान के राजदूतों को जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने इन देशों के राजदूतों को बताया है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति को अस्थिर करने, स्थानीय चुनावों और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए पाकिस्तान निरंतर प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा एक सुनियोजित आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग मिली है। इस सुरंग का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए किया जाता था। यह सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 160 मीटर की दूरी पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जांच एजेंसियों को पुख्ता सबूत मिले हैं कि जैश के इन आतंकियों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग देकर भेजा गया था और वहीं से उन्हें निर्देश भी दिए जा रहे थे। जांच एजेसी को आतंकियों के पास से पाकिस्तान की एक कंपनी का डिजिटल मोबाइल रेडियो बरामद हुआ है।

यही नहीं आतंकियों के पास से जो मोबाइल मिले हैं, उसके मैसेज देखने के बाद साफ हो जाता है कि आतंकी लगातार पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में थे। एजेंसी को शक है कि ये मैसेज पाकिस्तान के शकरदढ़ से भेजे गए थे।


नगरोटा में हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों को मार गिराया गया
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे बड़े हमले की साजिश रची गई थी। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मोस्टवांटेड आतंकी मौलाना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ असगर को इस साजिश को अंजाम देने का जिम्मा दिया था, जिसने जैश के ही चार आतंकियों को नापाक मंसूबे को पूरा करने के लिए चुना। इन आतंकियों ने 18-19 नवंबर की दरम्यानी रात सांबा सेक्टर में घुसपैठ की थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इन चारों को जम्मू सेक्टर के नगरोटा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed