{"_id":"61e61f0d895a7e055409d218","slug":"nagpur-man-killed-for-asking-friend-to-return-rs-2-000-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या: उधार दिए दिए दो हजार रुपये वापस मांगने पर दोस्त की पीठ में चाकू घोंप दिया, नागपुर में हुई वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हत्या: उधार दिए दिए दो हजार रुपये वापस मांगने पर दोस्त की पीठ में चाकू घोंप दिया, नागपुर में हुई वारदात
Tue, 18 Jan 2022 07:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:29 AM IST
सार
नागपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाठोडा क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि रोशन पुरी ने आरोपी अनमोल मेश्राम को 2000 रुपये 2018 में उधार दिए थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था, इसलिए दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
1
विस्तार
मात्र दो हजार रुपये की खातिर एक दोस्त की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हुई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नागपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाठोडा क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि रोशन पुरी ने दोस्त अनमोल मेश्राम को 2000 रुपये 2018 में उधार दिए थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था, इसलिए दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। डीसीपी नुरूल हसन ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे मेश्राम व चेतन हरदे ने 20 साल के पुरी को चाकू घोंपकर मार डाला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Nagpur: Man killed for asking friend to return Rs 2,000 loan