फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland truck driver was fined a Rs 6.5 lakh for seven traffic violations in Sambalpur Odisha

ओडिशा में कटा अब तक का सबसे बड़ा चालान, ट्रक ड्राइवर पर लगा 6.5 लाख का जुर्माना

Sat, 14 Sep 2019 05:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: आसिम खान Updated Sat, 14 Sep 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Nagaland truck driver was fined a Rs 6.5 lakh for seven traffic violations in Sambalpur Odisha
ट्रक ड्राइवर पर लगा 6.5 लाख का जुर्माना - फोटो : ANI

जब से नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं तभी से महंगे चालान को लेकर खबरें आ रही हैं। इस सिलसिले के बीच ओडिशा के संबलपुर में अब तक का सबसे बड़ा चालान कटा है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नगालैंड के एक ट्रक ड्राइवर पर 6,53,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

 




ओडिशा परिवहन विभाग ने कुल सात ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर पुराने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ये चालान काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक शैलेश शंकर लाल गुप्ता पिछले पांच साल से टैक्स नहीं चुका रहे थे। साथ ही वो ट्रैफिक नियमों का भी उल्लघंन कर रहे थे। ये चालान 10 अगस्त 2019 को कटा था लेकिन मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस से पहले दिल्ली में परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने हरियाणा नंबर के एक ट्रक का  दो लाख 500 रुपये का चालान काटा था, जिसे देश का सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान बताया जा रहा था। यह चालान रोहिणी में जीटी करनाल रोड के मुकरबा चौक पर किया गया था। 


परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट में चालान की धनराशि जमा भी करा दी गई। बाद में चालान जमा कराने की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर व ट्रक मालिक ने चालान की आधी-आधी राशि जमा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed