{"_id":"6406f5e9ef08729f950485ad","slug":"nagaland-oath-ceremony-neiphiu-rio-cm-pm-narendra-modi-reaches-for-ndpp-bjp-joint-government-news-and-updates-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaland Oath Ceremony: नेफियू रियो ने ली नगालैंड के सीएम पद की शपथ, कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagaland Oath Ceremony: नेफियू रियो ने ली नगालैंड के सीएम पद की शपथ, कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी
Tue, 07 Mar 2023 02:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:40 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगालैंड में नेफियू रियो के शपथग्रहण में पहुंची पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
विस्तार
नगालैंड में बंपर जीत के बाद एनडीपीपी और भाजपा की सरकार का शपथग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने सीएम पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे। उन्होंने मंच पर ही रियो को सीएम पद ग्रहण करने की बधाई दी। पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रियो के अलावा तदितुई रंगकाउ जेलियांग और यांथुंगो पैटन ने नगालैंड के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। वहीं, नौ अन्य विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें जी काइतो आये, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, तेमजेन इम्ना अलोंग और नगालैंड की पहली महिला विधायकों में से एक सालहूतुओनुओ क्रूज ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
नगालैंड में विपक्ष विहीन सरकार
नगालैंड में इस बार विस में सबसे अधिक राजनीतिक दलों ने चुनाव लड़ा और जीत कर भी आए। इसके बावजूद नगालैंड विपक्ष रहित सरकार की ओर बढ़ रहा है। लगभग सभी दलों ने राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी-भाजपा गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया है। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल ही में संपन्न नागालैंड चुनावों में 60 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें जीतीं। चुनाव अभियान शुरू होने के बाद से ही एनडीपीपी और भाजपा दोनों ने 72 वर्षीय रियो को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था।