फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Killing minister Kashiho Sangtam says army has taken undue advantage of AFSPA to terrorize and kill people demand to repeal the act

नगालैंड: मंत्री संगतम ने की अफ्स्पा को वापस लेने की मांग, कहा- सेना ने लोगों को डराने के लिए इसका दुरुपयोग किया

Sun, 12 Dec 2021 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 12 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

नगालैंड सरकार में मंत्री कशिहो संगतम ने रविवार को कहा कि सेना लंबे समय से अफ्स्पा कानून का दुरुपयोग कर रही है और इस कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
Nagaland Killing minister Kashiho Sangtam says army has taken undue advantage of AFSPA to terrorize and kill people demand to repeal the act
नगालैंड के मंत्री कशिहो संगतम - फोटो : facebook/vkashihosangtam

विस्तार

नगालैंड में बीते दिनों सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नागरिकों की हत्या के मामले में राज्य के मंत्री वी कशिहो संगतम ने रविवार को सेना पर गंभीर आरोप लगाए। संगतम ने कहा कि सेना 1958 से लोगों की हत्या करने और उन्हें डराने के लिए अफ्सपा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) का दुरुपयोग कर रही है। संगतम ने कोन्याक यूनियन की ओर से आयोजित किए गए कैंडिल मार्च के दौरान कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग इस कानून को हटाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


वह पूर्वी नागालैंड विधायक संघ (ईएनएलयू) की ओर से से बोल रहे थे, जो राज्य के 60 में से 20 विधायकों का प्रतिनिधित्व करता है। भूविज्ञान और खनन एवं मिट्टी और जल संरक्षण मंत्री संगतम ने कहा कि अफ्स्पा लागू होने के कारण हमारे लोगों ने इतने लंबे समय तक सुरक्षा बलों के हाथों अनकही पीड़ाओं और भेदभाव का सामना किया है। इस कानून के चलते हजारों लोगों की जान गई और कितने ही घरों में तोड़-फोड़ हुई लेकिन इसके विरोध की आवाज कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन


ओटिंग की घटना के बाद इस कानून के बारे में बताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं
मंत्री ने कहा कि अफ्स्पा कानून प्रभावित इलाकों में पैलामिलिट्री बलों को किसी भी परिसर की तलाशी लेने की, बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की और महज संदेह पर किसी को भी गोली मारने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि ओटिंग में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई उसके बाद इस कानून के बारे में बताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं बची है। संगतम ने कहा कि यह कानून केवल दमनकारी और भेदभाव करने वाला है, इसके अतिरिक्त यह और कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्स्पा कानून को हटाने के लिए नगालैंड सरकार ने पारित किया एक कैबिनेट मेमो
संगतम ने आगे कहा कि नगालैंड सरकार ने अफ्स्पा को हटाने के लिए एक कैबिनेट मेमो पारित किया है। इसने हालिया गोलीबारी की घटना की जांच करने के लिए एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। एसआईटी को एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईएनएलयू ने ओटिंग के लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले में पक्षपात रहित फैसला हो और दोषियों को कानून अनुसार सजा हो इसके लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed