{"_id":"640723c26e597e27c605b806","slug":"nagaland-election-result-salhoutuonuo-kruse-became-nagaland-s-first-woman-minister-know-her-profile-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nagaland: सलहूतुनू क्रुसे बनीं नगालैंड की पहली महिला मंत्री, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की हैं शौकीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagaland: सलहूतुनू क्रुसे बनीं नगालैंड की पहली महिला मंत्री, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की हैं शौकीन
Tue, 07 Mar 2023 05:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Salhoutuonuo Kruse
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
विस्तार
नगालैंड में जबरदस्त जीत के बाद एनडीपीपी और भाजपा की सरकार का शपथग्रहण समारोह कोहिमा के कैपिटल कल्चरल हॉल मंगलवार को आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने सीएम पद की शपथ ली। नगालैंड की पहली महिला विधायकों में से एक सालहूतुओनुओ क्रुसे ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इस प्रकार से क्रुसे राज्य की पहली महिला मंत्री बन गई हैं। बता दें, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे। उन्होंने मंच पर ही रियो को सीएम पद ग्रहण करने की बधाई दी। पीएम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।रियो के अलावा तदितुई रंगकाउ जेलियांग और यांथुंगो पैटन ने नगालैंड के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। वहीं, नौ अन्य विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें जी काइतो आये, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, तेमजेन इम्ना अलोंग और नगालैंड की पहली महिला विधायकों में से एक सालहूतुओनुओ क्रूज ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
नगालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं। एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। सलहूतुनू क्रुसे नगालैंड की दूसरी महिला विधायक हैं।
13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
नगालैंड की दूसरी महिला बनीं विधायक सलहूतुनू क्रुसे काफी रईस हैं। क्रुसे न केवल करोड़ों की मालकिन हैं बल्कि आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की स्वामिनी भी हैं। सलहूतुनू क्रुसे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास लगभग 13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें करीब 11 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये की अचल और एक करोड़ 81 लाख रुपये 90 हजार 128 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि उनके ऊपर कोई लेनदारी या देनदारी नहीं है।

महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं क्रुसे
नगालैंड की पश्चिमी अंगामी सीट से विधानसभा चुनाव जीतीं 56 वर्षीय सलहूतुनू क्रुसे ने चुनावी हलफनामे में बताया था कि वह एक स्कूल की संचालक हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक या धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं है। क्रुसे महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं। 1986 में उन्होंने नेहू के कोहिमा कॉलेज से कला संकाय में प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास किया था।

करीब दो करोड़ की चल संपत्ति
चुनावी हलफनामे के अनुसार, क्रुसे के पास करीब 2,30,000 रुपये कैश राशि; एक करोड़ रुपये से अधिक के बैंक डिपॉजिट; 20,79,031 रुपये के बॉन्ड, दो लाख रुपये की एलआईसी और अन्य पॉलिसी; उनके पास 55 लाख रुपये से अधिक की तीन गाड़ियां - टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटो कोरोला, ईसुजू भी हैं। वहीं, जूलरी में 76 हजार रुपये की तीन गोल्ड एवं डायमंड रिंग हैं। इस प्रकार उनकी चल संपत्ति की अनुमानित राशि 1,81,90,128 रुपये है।