फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mysterious deaths become headache in Odisha, another Russian citizen missing

Odisha: ओडिशा में रहस्यमयी मौतें बनीं सिरदर्द, एक और रूसी नागरिक लापता होने से हड़कंप

Sat, 31 Dec 2022 08:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

रूसी नागरिक के लापता होने का मामला शुक्रवार का है। दरअसल, रूसी सांसद एंटोव पावेल व उनके एक मित्र की मौत की जांच को लेकर पहले से ही ओडिशा पुलिस मुश्किल में है। अब इस तीसरी घटना ने मुसीबत और बढ़ा दी है। इस कारण पुलिस इंटरपोल की मदद लेकर इन घटनाओं की गुत्थी सुलझाना चाहती है।

विज्ञापन
Mysterious deaths become headache in Odisha, another Russian citizen missing
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में पुतिन विरोधी एक रूसी सांसद समेत दो रशियन की रहस्यमयी मौतों के बाद अब एक और रूसी लापता हो गया। इसे लेकर राज्य में हड़कंप मच गया। यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर इन घटनाओं की वजह क्या है? इन्हें कौन अंजाम दे रहा है? और क्या ये किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं?

विज्ञापन


रूसी नागरिक के लापता होने का मामला शुक्रवार का है। दरअसल, रूसी सांसद एंटोव पावेल व उनके एक मित्र की मौत की जांच को लेकर पहले से ही ओडिशा पुलिस मुश्किल में है। अब इस तीसरी घटना ने मुसीबत और बढ़ा दी। इस कारण राज्य पुलिस इंटरपोल की मदद लेकर इन घटनाओं की गुत्थी सुलझाना चाहती है। जल्द ही इंटरपोल से मदद मांगी जा सकती है। इस बीच, रूसी नागरिकों द्वारा यूक्रेन जंग को लेकर पुतिन के खिलाफ ओडिशा में प्रदर्शन की भी खबर मिली है। एक रूसी रूसी नागरिक के हाथों में तख्ती थी, जिस पर लिखा था, 'यूक्रेन के खिलाफ जंग रोकी जाए'। 
विज्ञापन


हालांकि, रूसी व्यक्ति शनिवार को मिल गया। एंड्रयू ग्लैगोलेव नाम का रूसी नागरिक भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार क्षेत्र में मिला। वह अब जीआरपी की हिरासत में है। भुवनेश्वर जीआरपी के प्रभारी जयदेव बिस्वजीत ने बताया कि उनका वीजा समाप्त हो गया है और उन्होंने भारत में शरण के लिए संयुक्त राष्ट्र में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद पावेल जन्मदिन मनाने आए थे
बता दें, रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता व राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक सांसद पावेल एंतोव की पिछले शनिवार को ओडिशा की एक होटल के कमरे की खिड़की से गिरने से मौत हुई हो गई थी। इससे दो दिन पहले यानी बीते गुरुवार को उनके एक दोस्त की वहीं, पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से जान चली गई थी।  

चौंकाने वाली बात यह है कि पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे थे। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। 

दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे पावेल!
व्लादिमीर और पावेल रूसी पर्यटकों के चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने गाइड जितेंद्र सिंह के साथ  21 दिसंबर को रायगढ़ शहर के होटल में चेक इन किया था। पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे।


परोक्ष रूप से सीबीआई करेगी जांच
ओडिशा क्राइम ब्रांच पुलिस रायगढ़ जिले में सांसद पावेल व उनके मित्र की मौत की जांच में इंटरपोल से मदद लेने पर विचार कर रही है। भारत में इंटरपोल की प्रतिनिधि संस्था सीबीआई है, इसलिए यदि राज्य सरकार ने इंटरपोल की मदद ली तो मामला परोक्ष रूप से सीबीआई के पास चला जाएगा।ओडिशा पुलिस ने कहा कि हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। रूस में पावेल के परिचितों का ब्योरा मांगा गया है। इन जानकारियों को सत्यापित करने के लिए इंटरपोल से मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed