फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar police arrested an accused in connection with the marriage of two dolls in Shwedagon temple Yango

Weeding Dolls: मंदिर परिसर में दो सेक्स डॉल की शादी कराने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, आक्रोशित हुए लोग

Fri, 28 Oct 2022 10:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

म्यांमार के यंगोन शहर के श्वेडेगोन मंदिर में 26 अक्तूबर को यह अजीबोगरीब शादी कराई गई। 26 साल के शख्स जार्नी आंग को मंदिर में शादी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Myanmar police arrested an accused in connection with the marriage of two dolls in Shwedagon temple Yango
मंदिर परिसर में कराई गई दो सेक्स डॉल की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार के एक मंदिर में दो सेक्स डॉल की शादी कराने का मामला सामने आया है। पवित्र स्थान पर हुई इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


म्यांमार के यंगोन शहर के श्वेडेगोन मंदिर में 26 अक्तूबर को यह अजीबोगरीब शादी कराई गई। 26 साल के शख्स जार्नी आंग को मंदिर में शादी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों डॉल की लंबाई 5.5 फीट बताई जा रही है। दोनों डॉल को म्यांमार का पारंपरिक कपड़ा पहनाया गया था। इसके अलावा उनके सिर पर मुकुट भी लगाया गया था। 
विज्ञापन


सिक्यूरिटी गार्ड ने मंदिर में जाने से उन्हें रोका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जार्नी समेत करीब सात लोग मंदिर परिसर में शादी कराने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सभी को गार्ड ने मंदिर के बाहर रोक दिया। जब ये मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, तो उनके हाथ में डॉल थीं। हालांकि, उसके बाद ये मंदिर परिसर के अंदर नहीं गए, लेकिन पार्किंग स्पेस में उन्होंने एक सेटअप तैयार किया। यहीं उन्होंने दोनों की शादी करा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चौंकाने वाला है। वहां मौजूद लोगों को भी यह शादी हैरान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्यूरिटी गार्ड पर भी लगा यह आरोप
जार्नी को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पार्किंग में शादी कराने की अनुमति देने के मामले में पुलिस वहां मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड से भी पूछताछ करेगी। इस घटना को लेकर बर्मा के धार्मिक और संस्कृति मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि, बौद्ध धर्म के अपमान के मामले में जार्नी और उसके अन्य सार्थियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed