{"_id":"674885826ed3abdf0605a739","slug":"my-name-not-mentioned-anywhere-says-former-andhra-cm-jagan-on-adani-bribe-controversy-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: 'मेरा नाम कहीं नहीं लिया गया', अदाणी रिश्वत केस में आरोपों का पूर्व CM वाईएस जगन ने किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: 'मेरा नाम कहीं नहीं लिया गया', अदाणी रिश्वत केस में आरोपों का पूर्व CM वाईएस जगन ने किया खंडन
Thu, 28 Nov 2024 08:31 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:31 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अदाणी रिश्वत विवाद में उनका नाम घसीटे जाने के मामले में पहली बार सफाई दी है। राजधानी अमरावती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अमेरिकी अभियोजकों की तरफ से लगाए गए आरोपों में उनका नाम कहीं भी नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
वाईएस जगन मोहन, पूर्व सीएम, आंध्र प्रदेश
- फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी के शीर्ष नेता वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान सौर ऊर्जा खरीद के लिए अदाणी समूह की तरफ से आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को रिश्वत दिए जाने के आरोपों का जोरदार खंडन किया और कहा कि इस मामले में अमेरिकी अदालत के अभियोग में उनका नाम कहीं भी नहीं था।
सीएम के तौर पर मैं कई बार अदाणी से मिला- जगन
बता दें कि अदाणी विवाद शुरू होने के कुछ दिनों बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में जगन मोहन रेड्डी ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार अदाणी से मुलाकात की थी, जो असामान्य नहीं है। उन्होंने कहा, 'इसमें कहीं भी उल्लेख नहीं है कि मुझे प्रोत्साहन की पेशकश की गई थी, क्योंकि कोई भी मुझे प्रोत्साहन नहीं दे सकता है। और व्यापारियों का राष्ट्राध्यक्षों से मिलना असामान्य नहीं है। वास्तव में यह एक सामान्य प्रथा है।
रिश्वत के आरोप सभी अफवाह हैं- जगन
उन्होंने आगे कहा कि रिश्वत के आरोप सभी अफवाह हैं और किसी ने भी यह नहीं कहा है कि जगन या किसी और ने रिश्वत ली है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पर अनुकूल सौर ऊर्जा अनुबंधों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डालर की रिश्वत देने की वर्षों पुरानी योजना में उनकी भूमिका के लिए अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है, हालांकि अदाणी समूह ने इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
'कुछ समाचार पत्रों पर करूंगा मानहानि का मुकदमा'
जगन ने कहा कि वह कुछ स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के खिलाफ कथित तौर पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और कहानियां प्रकाशित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ बिजली आपूर्ति समझौते से राज्य को 25 वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। उन्होंने कहा कि समझौता एपी डिस्कॉम और एसईसीआई के बीच था और इसमें कोई तीसरा पक्ष नहीं था।
'सरकार का अदाणी समूह के साथ कोई सीधा समझौता नहीं'
इससे पहले भी, विपक्षी वाईएसआरसीपी ने कहा था कि उनकी सरकार का अदाणी समूह के साथ कोई सीधा समझौता नहीं है और 2021 में हस्ताक्षरित बिजली बिक्री समझौता एसईसीआई और एपी डिस्कॉम के बीच था। पिछले सप्ताह कहा गया था कि नवंबर, 2021 में एपी विद्युत नियामक आयोग की तरफ से 7,000 मेगावाट की बिजली खरीद को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद एसईसीआई और एपी डिस्कॉम के बीच 1 दिसंबर, 2021 को बिजली बिक्री समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन