{"_id":"58cd639a4f1c1b275a32b810","slug":"my-complaint-against-rahul-gandhi-is-he-s-not-acting-decisively-congress-leader-digvijaya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के निशाने पर आ गए राहुल, कांग्रेस असहज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपनों के निशाने पर आ गए राहुल, कांग्रेस असहज
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 19 Mar 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनों के निशाने पर आ गए हैं। राहुल पर दिग्विजय सिंह के निशाने को लेकर कांग्रेस असहज हो गई है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी निर्णायक रूप में काम नहीं कर रहे हैं। वह ठोस निर्णय नहीं ले पाते। उन्हाेंने इस बारे में कई बार कांग्रेस उपाध्यक्ष को कहा भी है। मगर वह नाराज हो जाते हैं। कांग्रेस महासचिव के इस बयान से पार्टी में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक अखबार से बातचीत में एक नई कांग्रेस की मांग उठा दी है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी निर्णायक भूमिका में रहकर काम करें। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं एक नई कांग्रेस बने और यह राहुल गांधी से बेहतर कोई नहीं कर सकता, उन्हें काम करना ही पड़ेगा।’ मेरी राहुल गांधी से यही शिकायत है कि वह निर्णायक रूप से काम नहीं कर रहे हैं। मैंने कई बार उन्हें यह कहा है। वह इस पर बहुत बार नाराज भी हुए हैं कि मैं वही चीज बार-बार क्यों दोहराता रहता हूं।
विज्ञापन
उनके इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के ये निजी विचार हो सकते है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। दिग्विजय सिंह ने यह बात तब कही है जब वे गोवा में भाजपा सरकार बनाने को लेकर अपनी पार्टी में ही निशाने पर है। गोवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने ही उन्हें राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा ठोकने के लिए मना किया था।
विज्ञापन