फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim Rashtriya Manch slammed Mehbooba Mufti Asaduddin Owaisi and Shah Rukh Khan

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा: महबूबा मुफ्ती खोज लें नया ठिकाना, देश में गद्दारों के लिए जगह नहीं

Tue, 12 Oct 2021 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Oct 2021 07:01 PM IST
सार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महबूबा मुफ्ती और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Muslim Rashtriya Manch slammed Mehbooba Mufti Asaduddin Owaisi and Shah Rukh Khan
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी - फोटो : स्पेशल अरेंजमेंट

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया दी। मंच ने कहा कि मुफ्ती को अपने लिए नया ठिकाना खोज लेना चाहिए क्योंकि देश में गद्दारों और दोहरे चरित्र वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन


मंच की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी सवाल उठाए गए। इसमें कहा गया कि ओवैसी जैसे नेताओं पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि ये देश को बांटना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मंच ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर कहा कि बॉलीवुड में नशे से जुड़े लोगों पर लगाम लगनी चाहिए और शाहरुख खान पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया कि सेक्युलरिज्म के ठेकेदार मजहब के नाम पर केवल लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंच ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और यही वजह है कि इस समय देश में ऐसी सरकार है जिसका नारा ही 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed