फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim girl on target of fanatics

भजन गाकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आई मुस्लिम लड़की

Thu, 09 Mar 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Muslim girl on target of fanatics
एजेंसी बंगलूरू। कन्नड़ रियलिटी शो में भजन गाकर एक मुस्लिम युवती कट्टपंथियों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया के जरिए उस पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। फेसबुक पर ‘मैंगलौर मुस्लिम’ नाम के ग्रुप ने एक पोस्ट डालकर सुहाना सईद पर समुदाय की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस पोस्ट में कहा गया है कि ‘यह मत सोचना कि तुमने मंच पर दूसरे धर्म के मर्दों के सामने गाना गाकर और जजों की तारीफ हासिल करके कोई बड़ी उपलब्धि पा ली है।’ 
विज्ञापन

इस पोस्ट में रियलिटी शो में उसे हिस्सा लेने देने के लिए सुहाना के माता-पिता को भी कोसा गया है।

कहा गया है कि ‘तुमने जहन्नुम का रास्ता चुना है। लेकिन तुम दूसरों को बर्बादी के लिए क्यों उकसा रहे हो।’ पोस्ट में सुहाना के सिर ढंकने पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि जो पर्दा तुमने किया है अगर उसका सम्मान नहीं करती तो उसे हटा दो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गाने के बाद सुहाना के लिए खड़े हुए लोग, बजी तालियां

Muslim girl on target of fanatics

कर्नाटक के शिवमोगा जिले की सागरा की सुहाना लोकप्रिय रियलिटी शो ‘जी सारेगामा कन्नड़’ की प्रतिभागी हैं। सुहाना ने भगवान बालाजी के सम्मान में भजन गाया था। इसे बीते सप्ताह प्रसारित किया गया। उनकी इस प्रस्तुति को ऑनलाइन भी काफी सराहा गया।

लोगों ने इसे कई बार शेयर किया। शो के बाद सुहाना ने कहा था, ‘मेरी प्रतिभा पर किसी तरह की बंदिश नहीं होनी चाहिए। ...दूसरों को भी आगे आकर कुछ हासिल करना चाहिए। ...वह भी कम से कम मुझे देखकर साहस दिखाएं।’ शो के एक जज विजय प्रकाश ने इसमें हिस्सा लेने के लिए सुहाना को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा था कि यह भजन पूरी तरह संगीत में डूबा हुआ है।

इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कन्नड़ संगीतकार अर्जुन जन्य ने सुहाना से कहा, ‘आपकी आवाज काफी अच्छी है। एक हिंदू भजन गाकर आप एकता की मिसाल बन गईं हैं। संगीत एक जरिया है जिससे लोगों को एक किया जा सकता है।’ भजन गाने के बाद जजों और जनता ने सुहाना के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed