{"_id":"57a5a21e4f1c1b6f152bc51c","slug":"muslim-couple-kicked-off-flight-for-saying-allah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अल्लाह' कहने पर अमेरिकी फ्लाइट ने मुस्लिम दंपति को फ्लाइट से उतारा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'अल्लाह' कहने पर अमेरिकी फ्लाइट ने मुस्लिम दंपति को फ्लाइट से उतारा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
दंपति पेरिस से सिनसिनाटी, ओहियो वापस आ रहा था।
- फोटो : Getty Images - file
पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी दंपति को विमान से उतारने का मामला सामने आया है। दंपति का दावा है कि उनके अल्लाह कहने, पसीने निकलने और फोन पर मैसेज करने से क्रू की सदस्य असहज महसूस कर रही थी। नाजिया और फैसल अली ने डेल्टा एयरलाइंस पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाया है। यह दंपति पेरिस से सिनसिनाटी, ओहियो वापस आ रहा था।
34 वर्षीय नाजिया ने अपने जूते उतारे, अपने परिजनों को मैसेज भेजे और हेडफोन को सिर से लगाकर अपनी सीट पर नौ घंटे के सफर के लिए तैयार थी। यह फ्लाइट सिनसिनाटी से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली थी, जब डेल्टा एयर लाइंस के क्रू मेंबर्स ने उनके पति से संपर्क साधा।
फ्लाइट की क्रू मेंबर की एक सदस्य ने मुस्लिम दंपति को लेकर पायलट से शिकायत की। सिनसिनाटी इंनक्यारर ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है।

Trending Videos
'पसीना देख डर गईं'
फ्लाइट की क्रू मेंबर मुस्लिम दंपति को लेकर असहज थीं।
- फोटो : Getty Images - file
क्रू की मेंबर ने पायलट से कहा, 'महिला ने स्कॉर्फ पहना हुआ है और फोन यूज कर रही है और उसका पति पसीने से तर बतर है।'
फ्लाइट अटेंडेंट ने दावा किया कि फैसल ने अपना मोबाइल छुपाने की कोशिश की और उसने दंपति को अल्लाह कहते हुए सुना।
इसके बाद पायलट ने ग्राउंड क्रू से संपर्क किया और कहा कि जब तक दंपति को उतारा नहीं जाता, तब तक फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी।
अमेरिकी-इस्लामिक संबंध परिषद के सिनसिनाटी ऑफिस में गुरुवार को नाजिया ने कहा कि 'हम अपनी सीट पर तकरीबन पैंतालीस मिनट बैठे रहे।'
नाजिया ने कहा, 'यह घटना 26 जुलाई की है। ग्राउंड एजेंट आया और उसने नीचे चलने को कहा। उसने कहा कि हम आपसे कुछ सवाल जवाब करना चाहते हैं। फिर सारा सामान भी साथ में लेने को कहा और नीचे आने के बाद बोला कि आप इस फ्लाइट से नहीं जा रहे हैं।'

फ्रेंच पुलिस ऑफिसर ने की पूछताछ'
डेल्टा एयरलाइन ने घटना की निंदा की है।
- फोटो : Getty Images - file
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दंपति अपनी शादी की 10वीं वर्षगाठ मनाने पेरिस गए थे। एक फ्रेंच पुलिस ऑफिसर ने उनसे इस संबंध में भी पूछताछ की।
पूछताछ के बाद अधिकारी ने कहा कि उसे कोई समस्या नहीं है और अब दंपति से पूछताछ करने के लिए कुछ बचा नहीं है।
दूसरी ओर डेल्टा एयरलाइन ने एक बयान जारी कर अपने ग्राहकों के साथ भेदभाव न करने के अपने निश्चय को दोहराया है। बयान के मुताबिक डेल्टा एयरलाइन अपने ग्राहकों के साथ धर्म, जाति, उम्र, राष्ट्रीयता, यौनिक रूचि या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती है।
इसमें आगे कहा गया है कि 'हर रोज हजारों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाली ग्लोबल एयरलाइन अपने ग्राहकों के साथ सम्मानीय बर्ताव के लिए दृढ़ है। इस मामले में डेल्टा जांच जारी रखेगी और दंपति के हवाई किराए का पूरा पैसा वापस करेगी।'