{"_id":"68066c854a4c288e9406bd67","slug":"murshidabad-violence-bengal-stf-detains-several-people-from-odisha-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से हिरासत में लिए 12 लोग, पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से हिरासत में लिए 12 लोग, पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच जारी
Mon, 21 Apr 2025 09:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:34 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा के सिलसिले में ओडिशा के झारसुगुड़ा से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें हत्या के एक मुख्य संदिग्ध जियाउल शेख के दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में सोमवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में जियाउल शेख के दो बेटे भी शामिल हैं, जो मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बनहरपाली पुलिस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामला: SC ने यदियुरप्पा की याचिका से जुड़े कानूनी सवालों को बड़ी पीठ के पास भेजा, फैसला रोका
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये लोग बनहरपाली थाना क्षेत्र के बुंडुबहाल में मजदूरी करते थे। अधिकारी ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में उनकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए थे।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन