फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder Accused Absconding For 25 years Returns to Kerala From Sharjah, Arrested

केरल: शारजाह से लौटने पर 25 साल से फरार हत्या का आरोपी पकड़ा गया

Fri, 26 Jun 2020 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Murder Accused Absconding For 25 years Returns to Kerala From Sharjah, Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

केरल में 1995 में मुस्लिम लीग के एक कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी, यूएई भाग जाने के 25 साल बाद कोझिकोड में पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी चार्टर उड़ान से शारजाह से लौटने वालों के साथ कोझिकोड आया था।

विज्ञापन


नीलाम्बर से निर्दलीय विधायक पी वी अनवर के रिश्तेदार शफीक मलंगदन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया जब आव्रजन अधिकारियों ने लुक आउट नोटिस के आधार पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे पहचान लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी अब 50 साल का हो चुका है और 13 अप्रैल, 1995 को पारिवारिक झगड़े में ओ एम पल्लीपरंबन की नृशंस हत्या करने के बाद वह खाड़ी देश भाग गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों में अनवर भी शामिल था लेकिन उसे अदालत ने 21 अन्य आरोपियों के साथ बरी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया की शफीक को भरोसा था कि वह कोविड-19 के कारण बचा कर लाए गए लोगों के साथ बचकर निकल जाएगा लेकिन जब वह मंगलवार को विमान से उतरा तो आव्रजन अधिकारियों ने उसे पहचान लिया।


उन्होंने कहा कि बाद में शफीक को एडवन्ना पुलिस को सौंप दिया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है। शफीक को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed