फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Munnabhai MBBS Fake doctor caught in Maharashtra

फर्जी डाक्टर : महाराष्ट्र में पकड़ा गया मुन्नाभाई एमबीबीएस, एक गलती से पहुंचा हवालात

Sun, 30 May 2021 08:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 May 2021 08:08 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai MBBS Fake doctor caught in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media

एक तरफ देश कोरोना जैसी घातक बीमारी से लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं कुछ लोग इसका फायदा उठा गलत काम करने से नहीं चूक रहे। मामला महाराष्ट्र का है जहां पिंपरी-चिंचवड में पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो मरीजों की मजबूरियों का फायदा उठाकर अपनी जेब भर रहा था।

विज्ञापन


ये बिल्कुल उसी तरह है जैसे संजय दत्त को मुन्नाभाई एमबीबीएस में दिखाया गया था। ये मुन्नाभाई एमबीबीएस भी मात्र 10वीं पास है। लेकिन वह डॉक्टर बन गया और लोगों को ठगने का काम करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कृष्णप्रकाश ने बताया कि खुद को डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति का नाम अक्षय नेहरकर है। उसके पास अस्पतालों में नौकरी करने के लिए ना तो कोई मेडिकल की डिग्री है और ना तो कोई शैक्षिक योग्यता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इसकी फर्जी डॉक्टर होने की पोल तब खुली जब उसने एक बड़े निजी मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी में कंसल्टेंट के पद पर नौकरी प्राप्त करने के लिए अपने जरूरी कागजात उस कंपनी को पेश किए। जांच में मुन्नाभाई अक्षय की पूरी पोल खुल गई। 

इंश्योरेंस कंपनी ने जांच में पाया कि अक्षय के सारे कागजात फर्जी हैं। इस मामले को लेकर कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी विशाल काटकर ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में अक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 


वहीं पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसकी वजह से किसी की मौत हुई होगी तो मुन्नाभाई अक्षय के खिलाफ और गंभीर रूप की धाराएं दर्ज कराई जाएंगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed