{"_id":"5b2086ea4f1c1b13358b6560","slug":"municipal-corporation-removed-garbage-in-a-few-hours-after-judicial-officer-sitting-near-it-in-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के पास धरने पर बैठे न्यायिक अधिकारी, चंद घंटों में कचरा साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कूड़े के पास धरने पर बैठे न्यायिक अधिकारी, चंद घंटों में कचरा साफ
एजेंसी, कोच्चि
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक बाजार में हफ्तों से पड़े कूड़े के ढेर के खिलाफ एक न्यायिक अधिकारी धरने पर बैठ गए। उनके ऐसा करने से निगम अधिकारियों में अफरातफरी मच गई और चंद घंटों में ही सारा कचरा साफ हो गया। दरअसल एर्नाकुलम के व्यस्त सब्जी एवं फल मार्केट में एक महीने से ज्यादा से कचरे का ढेर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जिला विधिक सेवा के उप जज और सचिव एएम बशीर से इसकी शिकायत की। बशीर बाजार में बिना लाइसेंस के चलने वाली दुकानों के निरीक्षण के लिए निकले थे। उन्होंने सीधा एक्शन लेते हुए किसी दुकान से एक कुर्सी ली और कूड़े के ढेर के पास बैठ गए और कहा, जब तक कूड़ा साफ नहीं किया जाता, वह यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने उप जज के इस कदम की जानकारी नगर निगम को दी तो वहां पर खलबली मच गई। तत्काल हरकत में आए निगम कर्मियों ने आनन-फानन में वहां से कचरा साफ कर दिया। बाद में बशीर ने मीडिया से कहा कि उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उनकी जानकारी में नजदीक ही बने स्कूल के छात्रों के स्वास्थ्य को इस कचरे से खतरा होने की बात आई थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि निगम ने उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, जिनके कारण ये समस्या उत्पन्न हुई थी।