फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Two brothers arrested for death of elder brother over property dispute

Crime: संपत्ति विवाद में भाइयों ने बड़े भाई की कर दी हत्या! पत्नियों ने भी दिया साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 09:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Feb 2023 09:48 AM IST
सार

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने अपने बड़े भाई रविकुमार मोटकुरी की हत्या कर दी। एमआईडीसी पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए बयान पर आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज किया और उसके भाइयों जितेंद्र मोटकुरी और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Mumbai Two brothers arrested for death of elder brother over property dispute
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने रविवार को दो भाइयों को अपने ही बड़े भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों छोटे भाइयों पर आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में अपने बड़े भाई को जोर से धक्का दे दिया जबकि दोनों जानते थे कि उसे दिल की बीमारी है। तीनों भाई जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) पर एक ही फ्लैट में रहते थे।

विज्ञापन


43 वर्षीय जितेंद्र मोटखुरी और 40 वर्षीय महेंद्र मोटखुरी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी 46 वर्षीय मृतक रविकुमार मोटखुरी की पत्नी सपना मोटखुरी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक, घटना ग्रीनफील्ड कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर तीनों भाइयों में अक्सर लड़ाई होती थी और संपत्ति का विवाद अदालत में भी पहुंचा था।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
मृतक की पत्नी सपना की शिकायत में कहा गया है कि जितेंद्र और महेंद्र जानते थे कि उनका भाई दिल की बीमारी से पीड़ित है और अगर उसे पीटा गया तो यह उसकी मौत का कारण बन सकता है। उसने आरोप लगाया कि भाइयों ने जानबूझकर संपत्ति के विषय को उठाया और झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान उन्होंने रविकुमार की पिटाई की और उसे सोफे पर धकेल दिया। इससे वह होश खो बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद उन्हें अंधेरी के होली स्पिरिट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपना द्वारा संदेह जताए जाने के बाद मृतक के विसरा को संरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों के पत्नियों के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
बाद में स्थानीय एमआईडीसी पुलिस थाने में अपने बयान में उसने दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साझी मंशा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रविवार को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed