{"_id":"66cb6b31dea2506bee033b59","slug":"mumbai-tiss-student-anurag-jaiswal-found-dead-apartment-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: अपार्टमेंट में मिला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: अपार्टमेंट में मिला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Aug 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:04 PM IST
सार
Mumbai: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के एक छात्र अनुराग जायसवाल का शव उनके किराए के अपार्टमेंट में मिला। पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के एक छात्र अनुराग जायसवाल का शव उनके किराए के अपार्टमेंट में मिला। वह मानव संसाधन पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में किया जाएगा। जहां उनके परिवार के सदस्य पहुंचेंगे। मुंबई पुलिस ने युवक की मौत की पुष्टि की है। अनुराग लखनऊ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग शुक्रवार की रात को वाशी में एक पार्टी में गए थे। इस पार्टी में करीब डेढ़ सौ छात्र थे। पार्टी ने बहुत अधिक शराब पी थी।
विज्ञापन
अनुराग के साथ कमरे में रहने वाले छात्रों से पूछताछ के बाद पुलिस रैगिंग के कोण को खारिज किया। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद अनुराग अस्वस्थ थे। जब उन्होंने सुबह उठने में असमर्थता जताई, तो उन्हें उनके कमरे में रहने वाली साथी चेम्बूर के अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद लखनऊ में उनके परिवार को सूचित किया गया। परिवार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया उनके मुंबई पहुंचने के बाद ही करवाने की मांग की है। मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच जारी है।