{"_id":"69fb4d3ae219e30fc903251e","slug":"mumbai-terror-threat-to-taj-and-trident-hotels-caller-apprehended-by-police-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकी हमले की धमकी, फोन करने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकी हमले की धमकी, फोन करने वाले को पुलिस ने दबोचा
Wed, 06 May 2026 07:46 PM IST
Rahul Kumar
आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 06 May 2026 07:46 PM IST
सार
मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल और नरीमन प्वाइंट होटल को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे धमकी भरा कॉल मिला था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मुंबई पुलिस के अनुसार, इस संबंध में कोलाबा पुलिस स्टेशन में एनसी (गैर-संज्ञेय) मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई स्थित ताज होटल
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर बुधवार को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने फोन पर दावा किया कि इन दोनों होटलों में आतंकवादी हमला होने वाला है।
विज्ञापन
धमकी मिलने के तुरंत बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
सायन इलाके से आरोपी पकड़ा गया
मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और कॉलर की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर मुंबई के सायन इलाके से उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने घरेलू समस्याओं से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा, बुधवार को ही राजस्थान के बारां और बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई।
कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की मिली थी चेतावनी
अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल बुधवार सुबह मिला। इसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में कुछ अजीब बातें भी लिखी थीं, जैसे लाल साड़ी या लाल शर्ट पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए। ईमेल में मानव बम इस्तेमाल करने की बात भी कही गई थी, साथ ही कुछ भ्रामक जानकारी भी दी गई थी।