Shivsena Vs Shivsena: दशहरा रैली में गरजे शिंदे, कहा- हमने शिवसेना को मुक्त कराया; उद्धव ने RSS को दी नसीहत
आज दशहरा का पर्व बड़ी धूम-धाम से देश भर में मनाया गया। इस कड़ी में महाराष्ट्र में भी दशहरा रैली का आयोजन शिवसेना के दोनों गुटों का आयोजन किया गया है। शिंदे गुट की तरफ से आजाद मैदान में तो ठाकरे गुट की तरफ से ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में रैली आयोजित की गई। इस दौरान दोनों गुटों के प्रमुख की तरफ से जमकर सियासी वार किया गया है।
विस्तार
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की दशहरा रैली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मुंबई के आजाद मैदान में शिवसेना की दशहरा रैली में शामिल हुए। इस दौरान दशहरा रैली को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि- हमने शिवसेना को उन लोगों से मुक्त कराया जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के साथ विश्वासघात किया। सीएम शिंदे ने आगे कहा, पहले सभी को लगता था कि शिंदे सरकार 2-3 महीने में गिर जाएगी, लेकिन सरकार ने 2 साल पूरे कर लिए। अगर सरकार नहीं हटाई गई होती, तो महाराष्ट्र बहुत पीछे रह गया होता।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde addresses Shiv Sena's Dussehra rally at Azad Maidan in Mumbai. pic.twitter.com/5UkP8C7iYs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 12, 2024
सीएम शिंदे ने AIMIM से की उद्धव गुट की तुलना
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में महा विकास आघाडी (एमवीए) की सफलता बहुत कम समय के लिए है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकेगा। लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने शिवसेना (यूबीटी) से सीधी टक्कर में 7 सीटें जीतीं और उसे छह निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित कर दिया। यह सफलता दर्शाती है कि हम ही असली शिवसेना हैं। इस दौरान सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की तुलना असदुद्दीन ओवैसी वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से की और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को रेखांकित किया।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde attends Shiv Sena's Dussehra rally at Azad Maidan in Mumbai. pic.twitter.com/NsL6RXK5bg
— ANI (@ANI) October 12, 2024
उद्धव ठाकरे पर सीएम शिंदे का करारा वार
इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, हमारी सरकार ने धारावी परियोजना शुरू की और मैं धारावी के लोगों से कहना चाहता हूं कि विपक्ष चाहे कुछ भी कहे, हमारी सरकार आपको अच्छे घर देने जा रही है... पहले बाबू (उद्धव ठाकरे) उठते थे, नहाते थे और फेसबुक पर लाइव हो जाते थे। लोगों को बाबू का नेतृत्व कभी पसंद नहीं आया, इसीलिए लोगों ने उनकी सरकार गिरा दी। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। मैं मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena's Dussehra rally underway at Azad Maidan in Mumbai.
— ANI (@ANI) October 12, 2024
CM Eknath Shinde will address the rally shortly. pic.twitter.com/zbk8Q8ZFsx
शिवसेना उद्धव गुट की दशहरा रैली
मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी की दशहरा रैली में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता बाला साहब ठाकरे की चित्र पर पुष्प अर्पित किया है। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली में कहा, मैं भाजपा के हिंदुत्व के संस्करण में विश्वास नहीं करता, इसलिए मैंने भाजपा से नाता तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि, मैं दिल्ली के इस शासन और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। स्वर्गीय रतन टाटा एक बार मेरे घर आए थे और 'मातोश्री' से लौटने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि उद्धव तुम्हारे और मेरे पीछे एक विरासत और परम्परा है, जिसे हमें आगे ले जाना है। रतन टाटा के पास उनके पिता की विरासत है और मेरे पास मेरे पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत है। हम असली शिवसेना हैं और बालासाहेब ठाकरे का नाम मेरे साथ है।
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) chief Uddhav Thackeray addresses party's Dussehra rally at Shivaji Park in Mumbai pic.twitter.com/2bFNkUGJ0s
— ANI (@ANI) October 12, 2024
'छत्रपति शिवाजी महाराज उनके लिए वोट बैंक'
वहीं उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, महायुति सरकार ने केवल वोट के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई और वह मूर्ति गिर गई, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं और आपसे वादा करता हूं कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम महाराष्ट्र के हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज उनके लिए वोट बैंक हैं, लेकिन हमारे लिए वे भगवान हैं।
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) chief Uddhav Thackeray attends party's Dussehra rally at Shivaji Park in Mumbai pic.twitter.com/2xJ8MzAh7Z
— ANI (@ANI) October 12, 2024
उद्धव ठाकरे का आरएसएस को नसीहत
इस मौके पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने आरएसएस को नसीहत देते हुए कहा कि, आरएसएस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या वह आज की 'हाइब्रिड' भाजपा से सहमत है। मैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे उनके विचार पसंद नहीं हैं। वह कह रहे हैं कि हिंदुत्व को बचाने के लिए एक साथ आओ, आपने या मोदी ने पिछले 10 सालों में हिंदुत्व को क्यों नहीं बचाया?
शिंदे गुट पर बरसे आदित्य ठाकरे#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) chief Uddhav Thackeray arrives at Shivaji Park in Mumbai to attend the party's Dussehra rally. pic.twitter.com/MIRV5zY5u1
— ANI (@ANI) October 12, 2024
इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे भी दशहरा रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं दशहरा रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, असली शिवसेना यहीं है। मुझे गर्व है कि इस पार्टी का नाम मेरे पिता उद्धव और मेरे दादा बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखा गया है। वे सरकार में केवल भ्रष्टाचार करते हैं, आप सभी को इसे रोकना होगा और हमें वोट देकर उन्हें महाराष्ट्र की ताकत दिखानी होगी। वे एक 'खोखा' सरकार हैं।
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) leader Aaditya Thackeray arrives at Shivaji Park in Mumbai to attend the party's Dussehra rally here. pic.twitter.com/OEs6JiQT0G
— ANI (@ANI) October 12, 2024
शिंदे गुट के नेताओं का उद्धव गुट पर हमला
आजाद मैदान में शिवसेना की दशहरा रैली पर पार्टी सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि, लोग बालासाहेब की विचारधारा और उनके काम को आगे ले जाना चाहते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं। डुप्लीकेट शिवसेना वही है जिसने बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को ठेस पहुंचाई है।
#WATCH | Mumbai: On Shiv Sena's Dussehra rally at Azad Maidan, party MP Milind Deora says, "People want to take Balasaheb's ideology and his work forward. A large number of people have come here under the leadership of CM Eknath Shinde. The duplicate Shiv Sena is the one that has… pic.twitter.com/u2yufmOAwC
— ANI (@ANI) October 12, 2024