फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai rain updates news Red alert issued; schools-colleges shut today amid waterlogging

Mumbai Rain Updates: भारी बारिश से जलमग्न हुआ पूरा मुंबई; रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद

Tue, 09 Jul 2024 08:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

बारिश के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा है, जबकि कई अन्य को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में बारिश की आफत अभी टलने वाली नहीं है। 
 

विज्ञापन
Mumbai rain updates news Red alert issued; schools-colleges shut today amid waterlogging
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार को थम सी गई। यहां इस बारिश से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी महाराष्ट्र की राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इसी अलर्ट के चलते मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पनवेल के ग्रामीण हिस्सों में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह आदेश सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों के लिए है।
विज्ञापन


मुंबई के लोग सोच रहे थे कि सोमवार के बाद उनको राहत मिल सकती है। मगर बारिश के चलते आज की सुबह भी मायूसी में बदल गई। यहां लगातार हो रही बारिश ने शहर और उपनगरों में तबाही मचा दी है। उपनगरीय रेल सेवाएं और हवाई यातायात थप हो गया है। यहां शॉर्ट-सर्किट से जलने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वडाला स्टेशन पर भारी बारिश के बीच जलभराव रेलवे ट्रैक देखा गया। हार्बर लाइन सेवाएं कुछ मिनट देरी से चल रही हैं।



छह घंटे की बारिश से डूबा शहर
बीती रात से सुबह के बीच लगभग छह घंटे में मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर की बारिश हुई है। कुछ क्षेत्रों में 315 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा है, जबकि कई अन्य को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में बारिश की आफत अभी टलने वाली नहीं है। 

मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मंगलवार को शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बीएमसी आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने नागरिकों से सतर्क रहने और जब तक बहुत जरूरी न हो घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।


बीएमसी ने अपनी सभी आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं और किसी भी सहायता के लिए बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां 12 जुलाई तक बारिश
आईएमडी ने 12 जुलाई तक मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में 12 जुलाई तक भारी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

स्कूल-कॉलेज बंद
एक अधिकारी ने बताया, 'ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिकार क्षेत्र रखने वाले ठाणे जिला परिषद ने भी मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी बहुत भारी बारिश के 'रेड अलर्ट' के कारण रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में स्कूल और कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed