मुंबई पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल, पूछा- क्या चालान काटते समय हमसे प्यार नहीं करते आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिन पर कुछ संदेश भी लिखा है। इन फोटोज पर हजारों लोग कमेंट और रीट्वीट कर रहे हैं और मुंबई पुलिस को उनके काम के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।
दरअसल मुंबई पुलिस ने दो सिपाहियों की फोटो ट्विटर पर शेयर की हैं। इन सिपाहियों में एक गाड़ी चेक करके चालान काट रहा है वहीं दूसरा पुलिस वाला रेनकोट पहनकर भारी बारिश के बीच भी ड्यूटी कर रहा है।
जो सिपाही चालान काट रहा है, उसकी फोटो के ऊपर लिखा है कि अगर आप हमें इस तरह काम करते हुए प्यार नहीं करते तो आप इस लायक नहीं हैं कि हम बारिश के बीच आपके लिए ड्यूटी करें। मुंबई पुलिस का यह ट्वीट वायरल हो गया जिसके बाद हजारों लोगों ने इस पोस्ट पर अपने विचार रखे और मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।
CA राकेश कपूर ने कहा कि मुंबई में रहने की वजह से मैं आप पर गर्व करता हूं। आप लोग हमारी मुंबई को सुरक्षित और शांतपूर्ण रखते हो। आप सबसे बेहतर हो। एक यूजर प्रिंशी ने कहा कि मुंबई पुलिस बेहतरीन है। मुंबई पुलिस के ट्वीट पर केपी ने कहा कि आज मैंने सबसे अच्छी चीज देखी।
If you then
don't you dont
love deserve Me Me
at my at my pic.twitter.com/XUaxxTdfuv
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 9, 2018
As a Mumbaikar I am proud of you. I may have grudges with you but it is you who make my Mumbai safe and peaceful. You are the best!
— CA RAKESH KAPOOR (@rakesh_kapoor) April 9, 2018
oh god ahaha, Mumbai Police at its finest ❤️😂
— Prinshi (@Chandelier_27) April 9, 2018
The best thing I've seen today
— kp (@Krushnaal) April 9, 2018