फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police shares why 24x7 is more than date to them users applaud and thank them for being there

मुंबई पुलिस ने बताया उनके लिए 24x7 ड्यूटी करना क्यों है जरूरी, लोगों ने दिए मजेदार जवाब

Sat, 25 Jul 2020 01:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Jul 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police shares why 24x7 is more than date to them users applaud and thank them for being there
मुंबई पुलिस - फोटो : Twitter

मुंबई पुलिस अक्सर लोगों को जानकारी देने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाती रहती है। ज्यादातर वे लोगों के लिए दिशानिर्देश और सूचना वाले जरूरी संदेश जारी करती है। हालांकि शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की जो उनकी पहले की पोस्ट से अलग थी। पुलिस विभाग ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि आखिर क्यों उनके लिए 24x7 केवल एक तारीख से ज्यादा है।

विज्ञापन

दरअसल विभाग ने पोस्ट के जरिए तारीख का इस्तेमाल करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि विभाग के अधिकारी हमेशा लोगों की मदद करने और शहर को सुरक्षित रखने के लिए मौजूद रहते हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा, '24x7- सालभर हम सभी के लिए सिर्फ एक तारीख से ज्यादा है।' इसके साथ पुलिस ने मुंबई पहले हैशटैग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में पुलिस अधिकारी सेगवेज चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- 24x7 शहर के लिए 24x7 ड्यूटी पर मौजूद। इस पोस्ट को साझा करने के बाद से इसे काफी पंसद किया जा रहा है। बहुत से लोगों ने पुलिसकर्मियों को उनके कठिन कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। इस पोस्ट को ट्विटर पर 544 लोगों ने लाइक किया है।


यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘सही मुद्रा’ वाला पोस्ट

एक यूजर ने लिखा, 'सभी हीरो टोपी नहीं पहनते हैं और मुंबई पुलिस हमेशा मुंबईकरों के लिए नंबर एक हीरो रहेगी। 26/11 हो, मानसून हो, कोरोना वायरस या कोई अन्य अप्रत्याशित हालात जो भी आएं, आप हमेशा हमारी सुरक्षा करते हैं और हमें हमेशा आपके ऊपर गर्व रहेगा।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'धन्यवाद भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक छोटा सा शब्द है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'हमेशा हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।' चौथे यूजर ने लिखा, 'हमें 24x7 बचाने के लिए दिल से सलाम। सभी कर्मी अपना ध्यान रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed