मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे का तबादला: सीआईयू से नागरिक सुविधा केंद्र में स्थानांतरित
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे की भूमिका पर सवाल उठाया, जिसके बाद प्रशासन ने एक अहम फैसला ले लिया। दरअसल, मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) से मुंबई पुलिस मुख्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सचिन वाझे पर लगातार लग रहे आरोपों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें क्राइम ब्रांच से हटाकर दूसरी जगह पर पोस्टिंग देने का फैसला दो दिन पहले हीले लिया था। मनसुख हिरेन की हत्या की लंबित जांच के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।
बता दें कि मनसुख हिरेन की पत्नी विमला हिरेन ने सचिन वाझे पर उनके पति की हत्या का आरोप लगाया है। विमला के अनुसार वाझे ने उनके पति मनसुख से कहा था कि वह एंटीलिया मामले में गिरफ्तार हो जाएं, उसके बाद वह उनकी बेल करवा देंगे।Maharashtra: Mumbai police officer Sachin Vaze transferred from Crime Intelligence Unit (CIU) to Citizen Facilitation Centre at Mumbai Police Headquarters.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 12, 2021
वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने विधानसभा में कहा, 'अगर वाझे का इस मृत्यु से संबंध मिलता है तो हम उनके खिलाफ उचित कदम उठाएंगे।' मनसुख की एसयूवी 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक पदार्थों से भरी हुई मिली थी। मनसुख ने घटना से कुछ दिन पहले गाड़ी लापता होने की रिपोर्ट भी लिखवाई थी।
उल्लेखनीय है कि अपनी मौत से कुछ दिन पहले मनसुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है और मीडिया के कुछ लोग उनसे मामले के आरोपी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। इस चिट्ठी में नामित कई पुलिस अफसरों में से एक नाम सचिन वाझे का भी था।