{"_id":"64459ade3b732c89df0d39c3","slug":"mumbai-police-nab-man-from-kandivali-seize-drugs-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई पुलिस की कांदीवली इलाके में बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद, एक दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई पुलिस की कांदीवली इलाके में बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद, एक दबोचा
Mon, 24 Apr 2023 02:23 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की कांदीवली इलाके में बड़ी कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने रविवार को उत्तरी मुंबई के कांदीवली इलाके से एक 29 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 36 लाख रुपये से अधिक की 1.23 किलोग्राम चरस जब्त की है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कांदिवली के चारकोप इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स सेल की कांदिवली इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर काम करना शुरू कर दिया था और मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। मुंबई पुलिस ने कहा कि सूचना पर काम करने के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वह व्यक्ति कांदिवली के चारकोप का निवासी था और चारकोप गांव के एक फ्लैट में रहता था।
विज्ञापन
छाल बिछाकर दबोचा तस्कर
अधिकारियों ने छाल बिछाकर उसे दबोच लिया। उसे हिरासत मे लेने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने तलाशी ली और बाजार में 39.90 लाख रुपये मूल्य की लगभग 1.230 किलोग्राम चरस जब्त की। एक अधिकारी ने कहा कि अपराधी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।