फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police denies raj thackeray MNS morcha after Elphinstone railway station stampede

राज ठाकरे की खुली धमकी, कहा- सरकार नहीं सुधरी तो अगली रैली नहीं होगी शांतिपूर्ण

Thu, 05 Oct 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
 mumbai police denies raj thackeray MNS morcha after Elphinstone railway station stampede

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सुप्रीमो राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई मेट्रो स्टेशन से चर्चगेट स्टेशन तक रेलवे के खिलाफ मार्च निकाला। हालांकि, उन्हें इसकी इजाजत मुंबई पुलिस की ओर से नहीं मिली है इसके बावजूद वे वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर पहुंचे।

विज्ञापन


इसके बाद ठाकरे ने कहा कि 'हमने आज की रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया। अगर सरकार की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ तो हमारी अगली रैली शांतिपूर्ण नहीं होगी।
विज्ञापन

 


इससे पहले इजाजत न मिलने पर मनसे नेता और कार्यकर्ता नाराज दिख रहे थे। पार्टी के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि रेल प्रशासन के खिलाफ की जाने वाली रैली को पार्टी पूरा करके रहेगी। ठाकरे का ये मार्च मुंबई मेट्रो स्टेशन, मेट्रो सिनेमा के रास्ते चर्चगेट स्टेशन तक जाएगा। बताया जा रहा है कि ठाकरे आला अधिकारियों से मिलकर उनके सामने लोगों की दलीलें रखेंगे।


बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर की ओर रैली निकालने का ऐलान किया था। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed