फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police Crime Branch arrested 5 more people in Baba Siddiqui murder case news in hindi

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कार्रवाई, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांच अन्य को किया गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 05:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 18 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

Baba Siddiqui Murder: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनसीपी नेता की 12 अक्तूबर की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Mumbai Police Crime Branch arrested 5 more people in Baba Siddiqui murder case news in hindi
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कार्रवाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आज छठे दिन मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने कार्रवाई करते हुए पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पहले एनसीपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
विज्ञापन


मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर, रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में अपराध शाखा की तरफ से छापेमारी की गई, जिसके बाद अपराध से संबंधित साजिश और उसे अंजाम देने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे, जिस पर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को की गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस हत्या में शामिल गिरफ्तार बदमाशों में दो आरोपी (अभी एक फरार है) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी हरियाणा और एक आरोपी पुणे का रहने वाला है। वहीं इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आरोपियों ने ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग
मुंबई पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था। इन सभी ने कुर्ला इलाके में एक किराए के मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार चलाना सीखा था।


डिप्टी सीएम फडणवीस से मिले जीशान सिद्दीकी
वहीं आज एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के परिजनों को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक की जांच की प्रगति और दिशा के बारे में जानकारी दी। बता दें कि इस मुलाकात का उद्देश्य परिवार को जांच के बारे में जानकारी देना था।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed