फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police constable accused of harassing IIT student arrested after complaint

Mumbai: पुलिस कांस्टेबल पर आईआईटी की छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 10:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 10:21 PM IST
सार

एक पुलिस कांस्टेबल को आईआईटी की छात्रा का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए आरोपी के खून के नमूने (ब्लड सैंपल) एकत्रित किए गए हैं कि वह शराब के नशे में तो नहीं था।

विज्ञापन
Mumbai Police constable accused of harassing IIT student arrested after complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नवी मुंबई में आईआईटी बॉम्बे की छात्रा का उत्पीड़न करने आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सानपाड़ा में पाम बीच रोड पर हुई। 

विज्ञापन


छात्रा (19 वर्षीय) की शिकायत के मुताबिक वह गुरुवार की देर रात अपने एक पुरुष सहपाठी से मिलने के लिए पवई के आईआईटी कैंपस से सानपाड़ा इलाके पहुंची। पाम बीच पर टहलने के बाद उन्होंने सुबह-सुबह चार बजकर आठ मिनट पर पहली ट्रेन से आईआईटी लौटने का फैसला किया और तब तक इलाके में घूमकर वक्त बिताने का फैसला किया। 
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, गश्ती वाहन में पुलिस के एक दल ने देर रात करीब तीन बजे उनसे इलाके में घूमने को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने अपने पहचान पत्र दिखाया और बताया कि वह वहां क्यों हैं, तो पुलिस दल चला गया। कुछ मिनट के बाद एक दोपहिया वाहन पर एक कांस्टेबल पहुंचा और उसने पूछताछ शुरू कर दी। उसने कथित तौर पर लड़के से मोटरसाइकिल पर बैठने और महिला को वहीं छोड़ने को के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इसमें आगे कहा गया है, जब उसने महिला से दोपहिया वाहन पर बैठने के लिए कहा तो उसने भी इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसका उत्पीड़न किया और उसने जबरन वाहन पर बैठने के लिए कहा। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी गाड़ी रोकी और उनकी मदद के लिए आगे आया। 

कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए आरोपी के खून के नमूने (ब्लड सैंपल) एकत्रित किए गए हैं कि वह शराब के नशे में तो नहीं था। मामले की जांच की जा रही है। 

रो हाउस से एक करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त
नवी मुंबई शहर के खारघर में शनिवार को एक घर से छह महिलाओं समेत 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और एक करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया। नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित काले ने बताया कि इस सूचना के आधार पर रो हाउस पर छापा मारा गया कि कुछ अफ्रीकी लोग नए साल के कार्यक्रमों के लिए मादक पदार्थ का स्टॉक कर रहे हैं। जब्त किए गए स्टॉक में 1,00,70,000 रुपये मूल्य का गांजा, चरस, हेरोइन और मेथाक्वालोन शामिल है। 16 नाइजीरियाई लोगों को पकड़ा गया है।


पालघर जिले में पिकअप वैन पलटने से 28 महिलाएं घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पिकअप वैन के पलट जाने से कम से कम 28 महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोईसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार शाम की है। हादसे के बाद सड़क पर बच्चों के साथ बैठी महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैन के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed