फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police commissioner on sushant singh rajput case cbi will soon reach on conclusion and that will be same as ours

सुशांत मामला : सीबीआई जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेगी, जो हमारी जांच से अलग नहीं होगी - मुंबई पुलिस

Fri, 01 Jan 2021 03:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 01 Jan 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
mumbai police commissioner on sushant singh rajput case cbi will soon reach on conclusion and that will be same as ours
mumbai police commissioner - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने कहा कि सीबीआई जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस केस में सीबीआई का फैसला हमारी जांच से अलग नहीं होग्रा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि 2020 मुंबई पुलिस और मुंबईवासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। करीब आठ हजार पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए और 98 पुलिसकर्मी शहीद हुए। इसी दौरान सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मौत को लेकर सवाल उठाए गए। टीआरपी मामला भी महत्वपूर्ण रहा। लेकिन मुंबई पुलिस ने पेशेवर तरीके से जांच की।   

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी जांच को पेशेवर बताया था लेकिन कुछ निहित स्वार्थों ने हमें बदनाम करने के लिए हमें निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी सत्यता के साथ की गई जांच ही जीतेगी।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की गई : उद्धव
नए साल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की गई। लेकिन अब उनका मुंह बंद हो गया है। शुक्रवार को उद्धव ठाकरे मुंबई पुलिस आयुक्तालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की क्षमता पर कभी प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता। मुंबई पुलिस की अनेक उपलब्धियां हैं। इसलिए उनकी क्षमता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। अगर कोई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश भी करता है तो वह ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में पुलिस की मुस्तैदी की जमकर सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में एनसीबी ने ड्रग्स के साथ तीन को किया गिरफ्तार
नए साल के जश्न के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई में तीन ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि इनके पास से मेफेड्रोन नामक ड्रग भी बरामद हुआ। एनसीबी ने अंधेरी और कुर्ला इलाके में छापा मारा था। 






गुरुवार को दिए अपने जवाब में जांच एजेंसी सीबीआई ने कहा कि सीबीआई व्यापक और पेशेवर तरीके से नवीनतम वैज्ञानिक के जरिए जांच कर रही है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और आज की तारीख तक किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया जा रहा है।


महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख ने सीबीआई से पूछा था सवाल
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा था कि जांच शुरू हुए पांच महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन सीबीआई ने यह खुलासा नहीं किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। मैं सीबीआई से जांच के निष्कर्षों को जल्द से जल्द प्रकट करने का अनुरोध करता हूं।

अभिनेता 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इससे पहले मुंबई पुलिस ने दुघर्टनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और वह मामले की जांच कर रही थी। अभिनेता के पिता ने खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को सीबीआई को सौंपने को सही ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed