फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police arrested two Russian YouTubers, know all about

Mumbai: मुंबई में स्टंट वीडियो बना रहे दो रूसी यूट्यूबर्स गिरफ्तार, इंपीरियल ट्विन टावर्स में घुस गए थे

Tue, 27 Dec 2022 12:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Dec 2022 12:02 PM IST
सार

गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है। इससे पहले इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों रुसियों के खिलाफ भादंवि की धारा 452 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Mumbai police arrested two Russian YouTubers, know all about
मुंबई में दो रूसी यूट्यूबर्स गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उन दो रूसी यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया, जो स्टंट का वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। ये वीडियो बनाने के लिए तारदेव इलाके में स्थित इंपीरियल ट्विन टावर्स में घुस गए थे। 

विज्ञापन

गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है। इससे पहले इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों रुसियों के खिलाफ भादंवि की धारा 452 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


60 मंजिला इमारत पर दिखा रहे थे करतब
इंपीरियल ट्विन टावर 60 मंजिला हैं। गिरफ्तार  यूट्यूबर इसी इमारत पर अपने करतब दिखा रहे थे। दोनों यूट्यूबर सोमवार शाम इंपीरियल ट्विन टॉवर में घुसे गए थे। बाद में उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने स्टंट करते हुए देखा। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार किया। 

पैदल 58 वीं मंजिल तक चले गए थे
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सीढ़ियों से जुड़वां इमारतों में से एक की 58वीं मंजिल पर पहुंचे थे। वहां से स्टंट करते हुए ऊपर से नीचे आने वाले थे। इस स्टंट का वे वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे। मुंबई पुलिस दोनों को गिरगांव कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेंगी। 



ढाई घंटे चला ड्रामा
दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को ढाई घंटे मशक्कत करना पड़ी। तारदेव पुलिस के अनुसार एक यूट्यूबर को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा नीचे आने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जब उसे कहा कि उसका दोस्त घायल हो गया है, तब शाम करीब 7.30 बजे वह नीचे उतरा। पुलिस के मुताबिक दोनों के हाथ पैर जख्मी हो गए हैं। यह इमारत मुंबई के अमीर लोगों के आवासीय इलाके में है। यहां सख्त सुरक्षा रहती है, इसके बाद भी स्टंटबाज इमारत में घुसने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed