फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai News Updates: Bus and car collision in Sangli; Four killed and one injured, all are residents of Mumbai

Maharashtra: सांगली में बस और कार की टक्कर; चार की मौत और एक घायल, सभी मुंबई के रहने वाले

Thu, 04 May 2023 05:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 May 2023 05:00 PM IST
सार

मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय योगेश कदम, 61 वर्षीय सुनीता सदानंद काशिद, 62 वर्षीय चंद्रकांत काशिद और 64 वर्षीय अशोक सूर्यवंशी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Mumbai News Updates: Bus and car collision in Sangli; Four killed and one injured, all are residents of Mumbai
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में गुरुवार सुबह एक बस के गलत लेन में घुस गई और कार से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई तो एक घायल है। 
विज्ञापन


यह घटना वीटा-नेवारी-महाबलेश्वर रोड की है, जहां बस वीटा से नेवारी की तरफ जा रही थी। वहीं कार विपरीत दिशा में आ रही थी। जिला मुख्यालय से करीबन 60 किलोमीटर दूर बस गलत लेन में घुस गई और वहां एक कार से टकरा गई। 

मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय योगेश कदम, 61 वर्षीय सुनीता सदानंद काशिद, 62 वर्षीय चंद्रकांत काशिद और 64 वर्षीय अशोक सूर्यवंशी के तौर पर हुई है। ये सभी मुंबई के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ई-सिगरेट रिफिलिंग सेंटर का किया पर्दाफाश

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को ट्रॉम्बे में एक ई-सिगरेट रिफिलिंग सेंटर का पर्दाफाश कर परिसर से 700 इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान उपकरण जब्द कर लिया। केंद्र ने 2019 में नए नियम के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया था। इसका उत्पादन करने वाले के अलावा खरीदने- बेचने या इसका सेल करने और विज्ञापन करने वालों को कम से कम पांच लाख रुपये केा जुर्माना के साथ तीन साल की जेल की सजा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया जानकारी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ट्रॉम्बे के चीता कैप में स्थित रिफिलिंग सेंटर में छापा मारकर बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 301 रिफिल्ड और 402 खाली ई-सिगरेट, 303 ई-सिगरेट फ्लेवर की बोतलें और नौ बैटरी चार्जर बरामद की। 

वहीं मुंबई के मजगांव इलाके में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 वर्षीय ड्रग पेडलर को पकड़ा। उसके पास से 46 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीबन 9.20 लाख रुपये है। वहीं दहीसर इलाके में भी एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 15 लाख रुपये का मेफेड्रोन बरामद किया। इस मामले में उन्होंने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 

चार केलो के लिए स्ट्रीटसेलर पर व्यक्ति ने किया हमला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार केले के लिए एक व्यक्ति ने विकलांग स्ट्रीटसेलर पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 


मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस में शिकायत दर्ज कराते समय 29 वर्षीय सद्दाम हुसैन ने बताया कि यह घटना एक मई की है, जब वह केले बेचने के लिए सड़को पर निकला था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने ठेले से चार केले उठाकर जाने लगा। हुसैन ने उसे फल के पैसे चुकाने के लिए कहा तो वह व्यक्ति आक्रमक हो गया। साथ ही उस व्यक्ति अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है, अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed