फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai News 2 dead after a house collapsed during repair work in Khindipada, Bhandup West

मुंबई में हादसा: खिंडीपाड़ा में मरम्मत कार्य के दौरान मकान गिरने से दो की मौत, बीएमसी ने दी जानकारी

Sun, 12 Feb 2023 06:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भांडुप पश्चिम के खिंडीपाड़ा में मरम्मत कार्य के दौरान मकान गिरने से दो युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Mumbai News 2 dead after a house collapsed during repair work in Khindipada, Bhandup West
demo pic

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भांडुप पश्चिम के खिंडीपाड़ा में मरम्मत कार्य के दौरान मकान गिरने से दो युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान 19 वर्षीय राजकुमार धोत्रे और 18 वर्षीय रामानंद यादव के रूप में हुई है। बीएमसी ने इस घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई
उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई जब खिंडीपाड़ा इलाके में स्थित ढांचे में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि राजकुमार धोत्रे (19) और रामानंद यादव (18) के रूप में पहचाने गए दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा और चचेरे भाई को दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई, जब लड़की 2014 और सितंबर 2022 के बीच उपनगर बोरीवली में अपने 50 वर्षीय चाचा के घर पर थी। मुंबई के एमएचबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने विरार पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज की। मामला बाद में एमएचबी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि यह घटना मुंबई में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल यूनिट में आग लगने से चार कर्मचारी झुलसे
ठाणे जिले में रविवार दोपहर एक रासायनिक कारखाने में आग लगने से चार कर्मचारी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलापुर एमआईडीसी में दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और कुलगांव नगरपालिका परिषद और आनंद नगर एमआईडीसी की चार दमकल गाड़ियों को बुझाने के काम में लगाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


महाराष्ट्र सरकार वारिशे के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी
महाराष्ट्र सरकार पत्रकार शशिकांत वारिशे के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। वारिशे (48) को रत्नागिरी जिले में गत छह फरवरी को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी थी और अगले दिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। आरोप है कि उक्त एसयूवी को जमीन डीलर पंढरीनाथ अम्बेरकर चला रहा था। रत्नागिरी के जिला संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने कहा कि सरकार वारिशे के बेटे को स्थायी नौकरी भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed