फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Mouth taped by robbers, 70-year-old woman dies, husband injured

Mumbai: लुटेरों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक, मुंह पर लगाया टेप और बांधे हाथ-पैर; 70 साल की वृद्धा की मौत

Mon, 14 Aug 2023 09:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। दक्षिण मुंबई के तारदेओ इलाके में स्थित यूसुफ मंजिल इमारत में एक फ्लैट में 70 वर्षीय सुरेखा अग्रवाल और उनके पति 75 वर्षीय मदन मोहन अग्रवाल रहते थे।

विज्ञापन
Mumbai: Mouth taped by robbers, 70-year-old woman dies, husband injured
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से रौंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति को उनके फ्लैट में बंधकर बनाकर लूटपाट की गई। इतना ही नहीं, दंपत्ति शोर नहीं करें इसके लिए बदमाशों ने उनके मुंह पर टेप चिपका दिया था, जिसकी वजह से वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


यहां की घटना
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। दक्षिण मुंबई के तारदेओ इलाके में स्थित यूसुफ मंजिल इमारत में एक फ्लैट में 70 वर्षीय सुरेखा अग्रवाल और उनके पति 75 वर्षीय मदन मोहन अग्रवाल रहते थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
तारदेव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे जब दंपत्ति सैर के लिए अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन लुटेरे वहां घुस आए। उन्होंने पीड़ितों के मुंह पर टेप लगा दिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद, वे सोने के गहने, घड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए लोगों को ऐसे बुलाया 
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के वहां से चले जाने के बाद मोहन किसी तरह फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचे और अलार्म बटन दबाया। बाद में, हाउसिंग सोसायटी से उनकी मदद के लिए लोग पहुंचे तो पाया कि वृद्ध महिला बेहोशी की हालत में थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।


केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed