फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Many questions after death of accused of firing at Salman's house, Anand Dubey said - a big conspiracy

Salman House Firing Case: आरोपी की मौत को लेकर उद्धव शिवसेना के नेता ने उठाए सवाल, बड़ी साजिश का अंदेशा जताया

Thu, 02 May 2024 11:26 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 02 May 2024 11:26 AM IST
सार

सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना के आरोपियों में से एक आरोपी अनुज थापन की मौत हो चुकी है। शिवसेना यूबीटी नेता आनंद दुबे ने उसकी मौत पर बड़ी साजिश का संदेह जताया है। अनुज थापन मुंबई पुलिस लॉक-अप में मृत पाया गया था। लेकिन अनुज के परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।

विज्ञापन
Mumbai: Many questions after death of accused of firing at Salman's house, Anand Dubey said - a big conspiracy
शिव सेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना के आरोपियों में से एक आरोपी अनुज थापन की मौत हो चुकी है। शिवसेना यूबीटी नेता आनंद दुबे ने उसकी मौत पर बड़ी साजिश का संदेह जताया है। अनुज थापन मुंबई पुलिस लॉक-अप में मृत पाया गया था। लेकिन अनुज के परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। 
विज्ञापन


शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे के बयान ने मुंबई में हलचल मचा दी है। कुछ दिन पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी हुई थी। वारदात के एक आरोपी अनुज थापन जो कि मुंबई पुलिस लॉक-अप में था। 1 मई को मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि अनुज ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और लॉकअप के अंदर ही फांसी लगा ली। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अनुज की हत्या की जांच राज्य सीआईडी कर रही है। वहीं अनुज थापन के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसको मारा है। परिवार की मांग है कि उसका पोस्टमार्टम मुंबई से बाहर करवाया जाए। अनुज के भाई ने कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता था, उसे न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं आनंद दुबे ने अनुज की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाई-प्रोफाइल मामले में शामिल आरोपी पुलिस लॉक-अप में कैसे मर सकता है? यह एक बड़ी घटना की साजिश है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में शामिल, जिसे बहुत प्रयास के बाद पकड़ा गया, वह कैसे मर गया? कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है कि क्या ऐसा हो सकता है? कहीं ऐसा तो नहीं जिस समूह ने सलमान को धमकाने के लिए यह सब किया, उन्हें पता चला कि अनुज पकड़ा गया, उन्हें डर हो कि कहीं वो सच न बता दे इसलिए उसे मार डाला?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि हो सकता है इसमें कोई राजनेता या उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी शामिल हो? क्योंकि पुलिस लॉकअप में कोई कैसे मर सकता है? यदि वह आरोपी जीवित रहता तो बहुत कुछ सामने आ सकता था। लेकिन उसकी मौत से सच बाहर आते-आते रह गया। उसके जिंदा रहने कई के राज बाहर आते। 

डिप्टी सीएम से की अपील
आनंद दुबे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस से अपील की। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वरना किसी को कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहेगा। अगर सलमान खान को धमकी देने वाला खुलेआम घूम रहा है और बिना जांच के लोग मर रहे हैं, तो यह गंभीर बात है। आम इंसान को भी खतरा हो सकता है।

अनुज के भाई ने कहा- आत्महत्या नहीं हत्या है
अनुज के भाई अभिषेक ने कहा कि पुलिस अनुज को 6-7 दिन पहले संगरूर से ले गई थी। आज फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली। वह ऐसा नही था, जो आत्महत्या करे। हमें न्याय चाहिए पुलिस ने उसकी हत्या की है। वही अनुज के गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने कहा कि हमें मामला पहले से ही संदिग्ध लग रहा है। अनुज एक ट्रक ड्राइवर का सहायक है, उसे पंचायत को बताए बिना ही मुंबई पुलिस उठा ले गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुपरस्टार हैं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर का हेल्पर। दबाव में आकर उसे मार डाला और फिर आत्महत्या का नाम दे दिया। हमें भी पता है पुलिस हिरासत कितनी सुरक्षित है। परिवार न्याय की मांग करता है।


संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "पूरा मामला एक रहस्य है। अगर सलमान खान मामले में किसी आरोपी की लॉकअप में मौत हो जाती है, तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र गृह मंत्रालय, गृह मंत्री और कमिश्नर जिम्मेदार हैं। हम इस समय जांच की मांग क्यों करें? अभी तो ये लोग मामले काे रफादफा कर देंगे। जब सरकार बदलेगी तब जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed