{"_id":"63048825866b987ec30a9ff0","slug":"mumbai-man-attempts-self-immolation-in-front-of-maharashtra-assembly-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Tue, 23 Aug 2022 03:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:15 PM IST
सार
संपत्ति मामले में परेशान एक युवक ने महाराष्ट्र विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक की पहचान सुभाष बनुदास देशमुख के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया युवक की हालत नाजुक है। यह घटना उस वक्त हुई जब विधानसभा में मानसून सत्र की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया, युवक की पहचान सुभाष बनुदास देशमुख के रूप में हुई है। वह उस्मानाबाद के किसान परिवार का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक संपत्ति के एक मामले में परेशान था।
विज्ञापन