{"_id":"5cf1be3bbdec22077654f884","slug":"mumbai-local-travels-from-ac-to-expensive-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मुंबई लोकल में एसी का सफर महंगा, टिकट पांच से 15 रुपये होंगे महंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज से मुंबई लोकल में एसी का सफर महंगा, टिकट पांच से 15 रुपये होंगे महंगे
Sat, 01 Jun 2019 06:03 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train
मुंबई की लोकल एसी ट्रेन में एक जून से सफर महंगा हो जाएगा। दिसंबर 2017 में लॉन्च हुई इस ट्रेन के टिकटों पर शुरुआती डिस्काउंट खत्म करने का फैसला रेल मंत्रालय ने किया है। वेस्टर्न रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की थी। इससे एसी लोकल के टिकट पांच से 15 रुपये महंगे होंगे।
मुंबई रेलवे की वेस्टर्न लाइन पर चर्च गेट से विरार के बीच 12 एसी ट्रेनें सोमवार से शुक्रवार तक चलती हैं। इनका न्यूनतम टिकट अब 60 से 65 रुपये और अधिकतम टिकट 205 से 220 रुपये होगा। देश में लोकल स्तर पर यह एकमात्र एसी रेल सेवा है। इससे वेस्टर्न रेलवे को साल में करीब 24 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।