{"_id":"5e06a42b8ebc3e879b77f570","slug":"mumbai-l-fire-in-a-factory-in-ghatkopar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी, दो की मौत, एक लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी, दो की मौत, एक लापता
Sat, 28 Dec 2019 08:47 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। घटना में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
#UPDATE Mumbai Fire Brigade: Bodies of one male & one female, who had gone missing in the fire, recovered. One other person still missing. Search operation underway. https://t.co/gb17mHsgFK
— ANI (@ANI) December 28, 2019विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। दमकल कर्मी लापता व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। दमकल के मुताबिक आग तीसरे लेवल की है और इस पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि इस इलाके में कई छोटी फैक्ट्रियां हैं।
विज्ञापन
आग के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर कोई असर नहीं
घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग की वजह से एक खबर यह फैल गई कि इससे मुंबई एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है। हालांकि, मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान जारी करते हुए ऐसी खबरों को खारिज कर दिया।एमआईएएल ने बयान में कहा, घाटकोपर में लगी आग की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का कार्य प्रभावित होने की खबरें सही नहीं है। एयरपोर्ट पर सभी कार्य सामान्य रूप से हो रहे हैं।