{"_id":"6a8ac4b656fd61c59906ff7d","slug":"mumbai-hit-and-run-case-accused-arrested-engineering-student-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में एनआरआई लड़की के हिट-एंड-रन मामले में बाइकर गिरफ्तार, इंजीनियरिंग का छात्र निकला आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में एनआरआई लड़की के हिट-एंड-रन मामले में बाइकर गिरफ्तार, इंजीनियरिंग का छात्र निकला आरोपी
Sun, 23 Aug 2026 03:30 PM IST
नितिन गौतम
आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
मुंबई में एनआरआई लड़की के हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के विले पार्ले में हिट-एंड-रन मामले के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विले पार्ले में मिठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर सड़क पार करते समय 15 साल की एक लड़की 'हिट-एंड-रन' हादसे में घायल हो गई। यह लड़की भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक है।
क्या है मामला
हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया था। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइकर को पकड़ा। बाइकर की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र दिवित अमित मेहता के तौर पर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, जब लड़की सड़क पार कर रही थी, तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर काफी ट्रैफिक था। लड़की सड़क पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई और उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल लड़की को पास के अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। अस्पताल में अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जुहू पुलिस स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की। जांचकर्ताओं ने मोटरसाइकिल और उसके सवार की पहचान करने के लिए दुर्घटना स्थल के पास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। अधिकारियों ने एनएस रोड नंबर 1 और मिठीबाई कॉलेज के आस-पास की दुकानों, इमारतों, जंक्शनों और दूसरी जगहों की फुटेज की जांच की। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।